{"_id":"6022ea388ebc3ed1b75667e6","slug":"complaint-from-cdo-to-cm-no-action-taken-mawana-news-mrt524582644","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ से सीएम तक शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ से सीएम तक शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

मवाना। जिले के आला अधिकारियों से लेकर सीएम पोर्टल तक शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोग मायूस हैं। माछरा ब्लाक के गांव मवी में निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी तथा सीएम पोर्टल तक करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई।
माछरा ब्लाक के गांव मवी निवासी राजबीर सिंह त्यागी ने बताया कि गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत तीन माह पहले सीडीओ से की थी। वहां से कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने इसकी जांच डीपीआरओ को दी थी। राजबीर सिंह त्यागी का आरोप है कि डीपीआरओ ने कार्रवाई तो दूर मौके पर जांच तक नहीं की। इस संबंध में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत कर रखी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में हैंडपंप मरम्मत, इंटर लाकिंग टाइल्स से सडक निर्माण, चैनल निर्माण, स्पीड ब्रेकर निर्माण, पीने का पानी आदि 13 मामलों में बरती गई अनियमितता की शिकायत की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी माछरा गोपाल गोयल का कहना है कि जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा टीम गठित की जाती है। खंड विकास कार्यालय से इस संबंध में जांच नहीं होती है। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा ने बताया कि गांवों में हुए विकास कार्यों की शिकायत आती है। इसके लिए संबंधित सहायक विकास अधिकारी को शिकायत के लिए अवगत कर दिया जाता है। फिर से मामले का दिखवाया जाएगा।