{"_id":"68ee7eedeb1cf9b06409f69d","slug":"complaint-against-illegal-construction-to-dm-with-hope-of-action-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103874-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार्रवाई की उम्मीद लेकर डीएम से की अवैध निर्माण की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार्रवाई की उम्मीद लेकर डीएम से की अवैध निर्माण की शिकायत
विज्ञापन
मखदुमपुर कॉलोनी में अवैध निर्माण को लेकर मौके पर पहुंच कर हंगामा करती महिलाएं श्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे की मखदूमपुर काॅलोनी में सरकारी भूमि पर मंदिर के नाम पर हो रहे अवैध निर्माण से कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को इस मामले में काॅलोनी निवासी सुशील कुमार, नरेश चौहान, जगबीर समेत अनेक लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
शिकायत में बताया कि कुछ लोग साधु के वेश में मंदिर पर रहते हैं और खुद को मुख्यमंत्री का गुरुभाई बताकर उनकी काॅलोनी के शिव मंदिर पर जबरन कब्जा कर लिया। जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर चहारदीवारी कर अतिक्रमण कर रहे हैं। उक्त लोगों ने क्षेत्र के अनेकों मंदिर पर कब्जा किया हुआ है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने राजनीतिक संरक्षण के चलते तहसील प्रशासन व थाना पुलिस से साठगांठ कर बिना अनुमति व मंदिर की समिति के पदाधिकारियों से मारपीट कर कब्जा कर रहे हैं। मंदिर के पदाधिकारी इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल से लेकर उच्चाधिकारियों तक कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हाे रही।
अतिक्रमण तोड़ने पहुंची महिलाएं
मखदूमपुर कॉलोनी में अवैध निर्माण की शिकायत किसी अफसर ने नहीं सुनी तो काफी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर मंदिर प्रांगण में पहुंच गई और निर्माणाधीन दीवार को तोड़ने के लिए हंगामा करने लगी। मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। परंतु अवैध निर्माण रुकवाने के लिए पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया। वहीं कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर करोड़ों रुपये की भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। इसीलिए कोई भी अधिकारी उनकी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।