फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Compensation should be given for the losses caused by floods, loans should be waived off

तहसील की टीम ने कराया जलभराव का समाधान

Sat, 30 Aug 2025 10:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 30 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Compensation should be given for the losses caused by floods, loans should be waived off
गांव सठला में जलभराव की समस्या की शिकायत मिलने पर पहुंची तहसील की टीम। (स्त्रोत ग्रामीण) मवाना।
मवाना। गांव सठला में कुरैशियों के मोहल्ले में आठ दिन से जलभराव की शिकायत पर एसडीएम से किए जाने के बाद तहसील की टीम गांव में पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तहसील की टीम ने ग्राम सचिव को बुलवाकर पानी को खुलवाया। जिसके बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव सठला में कुरैशियों के मोहल्ले में आठ दिन से जलभराव हुआ था। कुछ लोगों ने रोका लगाकर पानी के बहाव को रुकवा दिया था। जिस कारण कुरैशियों के मोहल्ले में जलभराव की समस्या पैदा हो गई थी। जिसकी शिकायत ग्रामीण साजिद ने उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह से की थी। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार रितेश सैनी के नेतृत्व में टीम कुरेशियों के मोहल्ले मेें पहुंची। टीम ने मौके पर ग्राम पंचायत सेक्रेटरी व प्रधान को बुलाकर पानी को खुलवाया।
विज्ञापन

ग्रामीण साजिद ने बताया के आठ दिन से पानी रुका है। इस वजह से कई बच्चे भी बीमार हैं। चार बच्चों मोहम्मद अब्दुल पुत्र अब्दुल वहाब, सुबहान पुत्र बिलाल, हब्शा पुत्री सलमान व हलीमा पुत्री सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया था। जिनकी तबीयत में अब सुधार है। जलभराव की वजह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे थे और वहां गंदा पानी भरा होने के कारण बीमारी बीमारी फैलने का खतरा बन गया था। इस मौके पर यूसुफ, मास्टर फैसल, नईम कुरैशी, हाजी अशरफ, मोमिन, फुरकान, अरशद, शोएब, अनस कुरैशी आदि गांव के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed