{"_id":"5e4eedb48ebc3ef2c635a48d","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-start-from-march-1-meerut-news-mrt470036339","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मार्च से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
मेरठ। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर संक्रामक रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के तहत समस्त ब्लॉकों में घर-घर जाकर एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी के सहयोग से सघन बुखार सर्वे किया जाएगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि गांवों में ग्राम प्रधान इस अभियान के नोडल होंगे। गांवों में साफ.-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से पानी की निकासी, जन जागरण के लिए प्रचार-प्रसार, संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए क्या करें और क्या न करें, का सघन प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हिदायत दी जाएगी कि दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं। शूकर को घर से दूर रखें। रहने की जगह साफ सुथरा रखें एवं जाली लगवाएं। पानी हमेशा ढककर रखें, पक्के व सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें। शौच के बाद और खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएं। नाखूनों को काटते रहें। लंबे नाखूनों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूषित होता है। दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं। यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोंछते रहें।