यूपी: धर्म पूछकर युवकों को पीटा, जमकर हंगामा, सांप्रदायिक तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला अमन कालोनी निवासी अजय कुमार पुत्र राजेंद्र रविवार शाम अपने साथी प्रदीप के साथ मेरठ रोड स्थित अपने दोस्त के घर जा रहा था। इस दौरान वह ईकड़ी रोड पर पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के इन युवकों ने अजय और प्रदीप से उनका धर्म पूछा।
आरोप है कि धर्म बताने पर आरोपियों ने उन दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं मोबाइल व एक हजार रुपये भी छीन लिए। दोनों युवकों के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गए।
मामला दो समुदाय के बीच होने से तनाव पैदा हो गया। सांप्रदायिक विवाद की सूचना पर इंस्पेक्टर सरधना प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक के साथ अन्य कार्यकर्ता पीड़ित युवकों को लेकर थाने पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस से नोकझोंक, चेतावनी
थाने में हंगामा करने के दौरान संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दूसरे समुदाय के आरोपी युवकों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस इसकी जिम्मेदार होगी और थाने में ही धरना दिया जाएगा। इंस्पेक्टर सरधना ने जल्द ही मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता थाने से लौटे।
आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। सरधना पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -राजेश कुमार, एसपी देहात