फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal tension in Shamli after a man died in mob lynching force deployed

यूपी: युवक की हत्या पर जमकर बखेड़ा, फाड़ी पुलिस की वर्दी, फोर्स तैनात

Tue, 27 Nov 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 27 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
communal tension in Shamli after a man died in mob lynching force deployed

शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र में एक युवक की मौत पर बवाल हो गया। परिजनों ने दूसरे समुदाय के चार लोगों पर उसकी पीट पीटकर हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा। इस मामले में दूसरा पक्ष छत से गिरने की बात कर रहा था। घंटों की मशक्कत के बाद देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यूपी 100 पुलिस के साथ हाथापाई भी की गई है। 

विज्ञापन


रात को मामला किसी तरह शांत हुआ लेकिन मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने ऊन झिंझाना मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। यहां गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस एसडीएम सहित जिले के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदेश के गन्ना मंत्री के भाई सुरेश राणा ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम को हथछोया के एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि राजेंद्र नाम का व्यक्ति शराब पीकर उनके घर के बाहर हंगामा कर रहा है। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और राजेंद्र को पकड़कर ले जाने लगी, लेकिन राजेंद्र पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। 

हंगामे के दौरान राजेंद्र भी छूटकर चला गया। यूपी 100 पुलिस भी लौट गई। सीओ कैराना के अनुसार शाम को सूचना मिली कि राजेंद्र की मौत हो गई है। झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची तो राजेंद्र के परिजन और अन्य ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि गांव के दूसरे समुदाय के लोगों से राजेंद्र का पिंडरो रोड तिराहे पर झगड़ा हुआ था। उन्होंने ही उसकी लाठी डंडों से पीटकर और बलकटी से काटकर हत्या की है।
  
सीओ कैराना राजेश तिवारी के अनुसार गांव में कई तरह की बातें लोग कर रहे हैं। ये बात भी सुनने को मिली कि यूपी 100 पुलिस के जाने के बाद युवक की छत से गिरने से मौत हुई है, लेकिन मृतक के परिजन दूसरे समुदाय के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, उनकी तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। 

communal tension in Shamli after a man died in mob lynching force deployed

एसपी अजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद सुबह परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
 

घटना के बाद पुलिस ने दिखाई सक्रियता
मामला दो अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से पुलिस ने भी पहुंचने में देरी नहीं की। एएसपी अजय प्रताप सिंह ,सीओ कैराना राजेश तिवारी, स्वाट टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों का गुस्सा भांप पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया ओर लोगों को शांत कराया। मौके की नजाकत देख पुलिस शव के पोस्टमार्टम और तहरीर पर केस दर्ज करने को तैयार हो गई।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed