{"_id":"5e600b948ebc3eeb610fcae8","slug":"communal-tension-in-baniyapada-meerut-news-mrt472198673","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिया पाड़ा में स्कूटी से लगी टक्कर, सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनिया पाड़ा में स्कूटी से लगी टक्कर, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के बनियापाड़ा में बुधवार को स्कूटी से टक्कर लगने पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर कोतवाली समेत कई थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया और किसी तरह मामला शांत कराया।
बनियापाड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह नगर निगम के कर्मचारी सफाई इंस्पेक्टर के समक्ष हाजरी लगाने जमा हुए थे। इनमें मोरीपाड़ा निवासी स्नेहलता और मोनू भी थे। इसी दौरान स्कूटी पर चारा लेकर वहां से निकले दूसरे वर्ग के युवक की टक्कर से स्नेहलता व मोनू चोटिल हो गए। आरोप है कि युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह गाली-गलौज कर चला गया। यह देख नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने काम ठप कर हंगामा शुरू कर दिया। नगर निगम कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। मौके पर नगर निगम कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला, राजू धवन, दीपक मनोठिया, सुरेंद्र ढींगिया, सुंदरलाल भुरंडा भी पहुंचे।
सफाई व्यवस्था ठप
घटना के बाद नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने बनियापाड़ा की सफाई व्यवस्था ठप कर दी। चेतवानी दी कि जब तक आरोपी युवक को जेल नहीं भेजा जाता, वह काम नहीं करेंगे। युवक के गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग से भी दिखे नाराज
सफाई कर्मचारी विभाग से भी खफा नजर आए। कहा कि बिना सुविधा दिए उनसे दिन-रात काम लिया जा रहा है। सार्वजनिक स्थल पर कर्मचारियों को हाजरी देनी पड़ती है। इसके लिए कोई जगह निर्धारित की जाए। सूचना पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को शांत कराया।
रिपोर्ट दर्ज करने का दावा
कोतवाली इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान दानिश पुत्र एजाज निवासी शाहनत्थन के रूप में हुई थी। उसे हिरासत में लिया गया। युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि सफाई कर्मचारियों ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया।
वर्जन---
मामूली टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। थाने में एक पक्ष ने तहरीर दी है। युवक को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली