फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Communal conflicts, stress, police force deployed in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक संघर्ष, तनाव, पुलिसफोर्स तैनात

Mon, 04 Jun 2018 01:06 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Jun 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Communal conflicts, stress, police force deployed in Muzaffarnagar
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में खतौली के गांव खानजहांपुर में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी। इसको लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट की घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया। दूसरे संप्रदाय की महिलाओं समेत लोगों ने थाने पर पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने हंगामा करने पर लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव के हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रमजान के महीने को लेकर गांव में फायर ब्रिगेड कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है।

विज्ञापन


पढ़ें : चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक दर्जन से ज्यादा घायल
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खानजहांपुर गांव निवासी अरशद व नाजिम रोड़ी बजरपुर का कारोबार करते हैं। शनिवार की शाम को गांव में ही कारोबार को लेकर अरशद और नाजिम के बीच मारपीट हो गई। नाजिम गांव निवासी विकास पुत्र सुरेंद्र का दोस्त है। विकास मारपीट के दौरान नाजिम को छुड़ाने लगा। उस वक्त मामला शांत हो गया था। इसके बाद विकास व उसका भाई प्रवीण अपने घेर में बैठे हुए थे। इसी दौरान अरशद अपने साथ बिलाल, मुन्ना, उस्मान, जावेद, मुन्ना आदि दर्जनों लोगों को लेकर वहां पहुंचा। इन लोगों ने विकास को उसके घेर में ही पिटाई कर दी। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने विकास के परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। इस घटना को लेकर रात में गांव में तनाव फैल गया। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed