फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commotion on temple land, policeman killed in front of police, communal tension

मंदिर की जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस के सामने जमकर हुआ पथराव, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 06 May 2017 07:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 06 May 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
Commotion on temple land, policeman killed in front of police, communal tension
मंदिर की जमीन को लेकर बवाल

मेरठ में गांव रूकनपुर में निर्माणाधीन मंदिर की जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर 100 डायल मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में लेने का प्रयास किया। लेकिन युवक फरार हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मामला बिगड़ते देख 100 डॉयल टीम ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पथराव में तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


भावनपुर थाना के गांव रूकनपुर मे वाल्मीकि समाज के प्रदीप, गामा सिंह, मलखान, अशोक, राजेंद्र आदि ग्राम पंचायत की जमीन पर मंदिर निर्माण कर रहे हैं। दूसरे पक्ष के संतू, सन्नी, पाल सिंह, बोबी, जितेंद्र नरेंद्र विपिन, मुकेश, लोकेश आदि ने मंदिर निर्माण को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची 100 डायल

Commotion on temple land, policeman killed in front of police, communal tension
मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं सूचना पर पहुंची 100 डायल टीम ने मारपीट होती देख एक युवक को हिरासत में लेने का प्रयास किया। पुलिस के साथ युवक की हाथापाई होती देख दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इस पर युवक मौके से फरार हो गया। पथराव में प्रदीप पुत्र मलखान, ओमवीरी पत्नी मलखान और सुशील घायल हो गए। 

100 डायल टीम की सूचना पर पहुंचे एसओ भावनपुर विनोद कुमार ने बताया कि हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों के लोगों को काबू में किया गया। मामले में मलखान पुत्र शीशराम की ओर से पाल सिंह, संतू, सन्नी, बोबी, जितेंद्र, नरेंद्र, मुकेश, विपिन, लोकेश, सोनू, विकास और राजू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

फतेहउल्लापुर में दुकान को लेकर मारपीट

Commotion on temple land, policeman killed in front of police, communal tension
पूरे गांव में फैली दहशत

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर में शुक्रवार दोपहर दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट और पथराव हुआ। फतेहउल्लापुर निवासी मोहम्मद राशिद ने तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाले जुनैद को किराए पर दुकान दी थी। राशिद ने बताया कि तीन माह पहले उसने जुनैद को दुकान खाली करने के लिए कहा था, लेकिन उसने नहीं की। 15 दिन पहले राशिद की पत्नी ने दुकान खाली कराने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसके बाद किराएदार ने 10 दिन का समय मांगा था। शुक्रवार दोपहर राशिद की पत्नी ने दुकान खाली करने के लिए कहा तो किराएदार ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें जुनैद, उसकी पत्नी, बेटी और दुकान मालिक की पत्नी घायल हो गई। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed