फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commonwealth Games 2022: welcome to Rupal Chaudhary, who won two medals for the country

Commonwealth games 2022: देश के लिए दो पदक जीतने वाली रूपल चौधरी का जोरदार स्वागत, ये हैं उपलब्धियां

Thu, 11 Aug 2022 02:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Aug 2022 02:57 PM IST
सार

देश के लिए दो पदक जीतने वाली रूपल चौधरी का मेरठ में जोरदार स्वागत हुआ। इससे पहले मोदीनगर में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: welcome to Rupal Chaudhary, who won two medals for the country
रूपल चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Commonwealth games 2022: कोलंबिया में आयोजित अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर लौटी रूपल चौधरी का मेरठ में गुरुवार को जोरदार स्वागत हुआ। मोदीनगर में सम्मानित होने के बाद परतापुर बाईपास से रूपल सनरूफ गाड़ी से रोहटा क्षेत्र के शाहपुर जैनपुर पहुंचेंगी। रूपल के साथ दंपती कोच विशाल सक्सेना व अमिता सक्सेना, पिता ओमवीर सिंह सहित परिवार के लोग मौजूद हैं।

विज्ञापन


जुनून ने जैनपुर की बेटी को बनाया चैंपियन
दौड़ने की जिद और जुनून के दम पर गांव जैनपुर की बेटी रूपल चौधरी चैंपियन बन गई। शुरुआत में परिवार नहीं चाहता था कि बेटी खेलों में जाए। जिद में रूपल ने तीन दिन खाना नहीं खाया तो मां ने पिता को मनाया। वर्ष 2017 में पहली बार पिता ओमवीर सिंह रूपल को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कोच दंपती विशाल और अमिता सक्सेना के पास ले गए। इसके बाद रूपल आगे बढ़ती चली गईं। 
विज्ञापन


पिता ने मोटरसाइकिल से प्रतिदिन करीब 30 किलोमीटर का सफर तय कर रूपल को गांव से मेरठ स्टेडियम तक पहुंचाया। वहां कोच दंपती ने रूपल की आंखों में पल रहे सपनों को हकीकत का रास्ता दिखाया। पांच वर्ष की मेहनत के बाद रूपल ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे में दो मेडल जीत खुद को साबित कर दिखाया है। कोलंबिया में आयोजित अंडर-20 जूनियर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक झटका है। वहीं 4×400 मीटर स्पर्धा में भी रजत पदक जीता है। उनके सामने 4×400 मीटर बालिका वर्ग स्पर्धा में एक और पदक पाने का मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपल के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पदक 
दिल्ली में 400 मीटर राष्ट्रीय एथलेटिक चैम्पियनशिप 2021 दिल्ली में स्वर्ण पदक, प्रदर्शन: 53.73 सेकंड। 
असम में जूनियर नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप 2021 400 मीटर में कांस्य पदक, प्रदर्शन: 56.76 सेकंड।
संगरूर में तीसरा स्कूल नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप 2019 में 400 मीटर में स्वर्ण पदक:प्रदर्शन 55.78 सेकंड।
विजयवाड़ा में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप 2019 में 400 मीटर में स्वर्ण पदक: प्रदर्शन: 55.37 सेकंड।
रांची में आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप 2018 पदक रजत, प्रदर्शन 1.37 सेकंड।
चंडीगढ़ में आयोजित सीनियर फेडरेशन कप में रजत पदक। 
गुजरात में राष्ट्रीय एथकेटिक्स में स्वर्ण पदक , प्रदर्शन 52:48 सेकंड।
कोलंबिया में अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 4×400 मीटर में रजत पदक। प्रदर्शन: 3:17:76 मिनट।
कोलंबिया में अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, प्रदर्शन 51:85 सेकंड।
उत्तर प्रदेश के एक किसान की बेटी रूपल चौधरी विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। रूपल ने कोलंबिया के कैली में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 4 गुणा 400 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed