{"_id":"601d9f4b8ebc3e74ae70d328","slug":"committee-will-send-greeting-proposal-on-budget-city-news-mrt5239457177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट पर अभिनंदन प्रस्ताव भेजेगी पश्चिमी क्षेत्र की कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट पर अभिनंदन प्रस्ताव भेजेगी पश्चिमी क्षेत्र की कमेटी
विज्ञापन
बजट पर अभिनंदन प्रस्ताव भेजेगी कमेटी
मेरठ।
भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र की शुक्रवार को हुई वर्चुअल बैठक में केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए आम बजट के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में शामिल क्षेत्रीय पदाधिकारियों और पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष ने बजट का अभिनंदन किया। सभी ने हाथ उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। बैठक में अभिनंदन प्रस्ताव प्रधानमंत्री को भेजने का निर्णय लिया गया।
पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को रेखांकित करते हुए बजट सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी है। कोविड-19 की कठिन परिस्थितियों के बीच दूरगामी परिणाम देने वाले इस सर्वजन हिताय बजट के लिए पार्टी केंद्रीय वित्त मंत्री के प्रयासों की सराहना करती है। उन्होंने केंद्रीय बजट को सबका साथ सबका विकास के मंत्र से प्रेरित बताया। यह गरीबों और किसानों को मजबूती देने के साथ देश की आर्थिक गति को तेज करने वाला है। यह बजट देश के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा।
पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने बजट प्रस्ताव पढ़ा। उन्होंने कहा कि बजट सभी वर्गों खास कर युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और छोटे-बड़े उद्यमियों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। इसमें स्वास्थ्य, वित्तीय पूंजी, समावेशी विकास, मानव पूंजी, नवाचार और शोध पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें अवसंरचना विकास पर विशेष जोर दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पर 35,000 करोड़ खर्च किए जाने का प्रावधान दिखाता है कि मोदी सरकार कोविड को भारत से जड़ से खत्म करने के लिए कितनी गंभीर और संवेदनशील है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के कल्याण और उनकी आय को दोगुना करने के लिए कटिबद्ध है।
फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर इसे उत्पादन लागत का डेढ़ गुना किया गया है। मोदी सरकार ने कांग्रेस की संप्रग सरकार से करीब तीन गुना अधिक राशि देश के किसानों के खाते में अब तक पहुंचा दी है। 2014 में जब प्रधानमंत्री ने पद की शपथ ली तब उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है। तब से लेकर आज तक सरकार ने एक के बाद एक कदम गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए उठाए हैं।