फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Committed suicide by writing I love you Sona Babu

Meerut News: आई लव यू सोना बाबू लिखकर की खुदकुशी

Tue, 18 Apr 2023 09:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 18 Apr 2023 09:16 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide by writing I love you Sona Babu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कागज पर आई लव यू सोना बाबू लिखकर जागृति विहार निवासी सराफ कारीगर आशु रस्तोगी (26) ने रविवार को कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार तक फोन नहीं उठाने पर लोगों ने बंद दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी मिली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पड़ताल शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आत्महत्या का कारण प्रेम-प्रसंग मानकर चल रही है।
विज्ञापन


जागृति विहार सेक्टर तीन निवासी आशू सदर सराफा बाजार में कारीगर था। तीन साल पहले उसकी शादी सूरजकुंड निवासी आशी से हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बच्ची खुशी है। आशु का परिवार जागृति विहार सेक्टर तीन में संदीप गुप्ता के मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर रह रहा है। आशी सुरजकुंड रोड स्थित एक अस्पताल में नौकरी करती है। पुलिस के अनुसार रविवार को आशु पत्नी और बच्ची को सूरजकुंड स्थित ससुराल में छोड़कर घर आ गया था।
विज्ञापन


आशी ने रात 11 बजे आशू को फोन मिलाया, लेकिन फोन बंद रहा। सोमवार सुबह कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद ही मिलने पर उसने भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर आने पर मकान मालिक से आशु के बारे में पूछा तो बताया कि दो दिन से स्कूटी घर में ही खड़ी है। ऊपर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। बाद में पास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया गया। यहां आशू का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर मेडिकल पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मौके से एक कागज मिला है। इस पर आई लव यू सोना बाबू लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि आशु का किसी लड़की से तो प्रेम-प्रसंग था। उसके मोबाइल में 120 मिस्ड कॉल्स रहीं। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। वहीं, सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि आशु ने छत में लगे पंखे को खोलकर नीचे रखा हुआ था। इसके बाद कुंदे में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी की। उसके मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। इस पर आने वाली काॅल्स के आधार पर जांच की जा रही है।

पत्नी बोलीं, पति उसे नहीं कहते थे सोना बाबू
सराफा कारीगर की पत्नी आशी ने कहा कि उनके पति उसे सोना बाबू नहीं कहते थे। इसलिए पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस शब्द किसके लिए प्रयोग किए गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed