फौजी ने तनाव में की आत्महत्या, ये रही सुसाइड की बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में सैन्य क्षेत्र में एक फौजी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने फौजी का शव पंखे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार फौजी काफी दिनों से बीमार चल रही मां को लेकर तनाव में था। मां की देखभाल के लिए वह छुट्टी मांग रहा था, जिसे सैन्य अधिकारियों ने पास नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फौजी राजकिशोर यादव (37) पुत्र देवीदीन मूल रूप से महोबा जिले के गांव गायोड़ी का रहने वाला था। वह आर्मी में 78 यूनिट फील्ड रेजीमेंट में चालक के पद पर तैनात था। वह पत्नी शैलजा, नौ वर्षीय बेटे अंशुल व पांच वर्षीय बेटी अंशिका के साथ रोहटा रोड स्थित फाजलपुर पी-415 राजेश एंक्लेव में आर्मी क्वार्टर में रहता था। शुक्रवार तड़के परिजनों ने फौजी का शव कमरे में पंखे से लटकते पाया तो उनके होश उड़ गए।
पत्नी शैलजा ने बताया कि फौजी की 70 वर्षीय मां राजाबाई काफी दिन से बीमार चल रही हैं। गुरुवार को ही उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल से घर लाया गया था। मां के बीमार होने की वजह से फौजी काफी तनाव में रहता था। फौजी ने कई बार सैन्य अधिकारियों से मां की देखभाल करने के लिए छुट्टी मांगी थी, जो अधिकारियों ने नहीं दी। इसी बात को लेकर फौजी की परिजनों से कहासुनी भी हुई थी। इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं है। शव को पीएम के लिए भिजवाया है। जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/