फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Commissioner take meeting in meda

मल्टीलेवल पार्किंग के काम में तेजी जाएं : कमिश्नर

Mon, 29 Sep 2025 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Commissioner take meeting in meda
मेरठ। कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति जानी। कई मामलों में डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर जमीनी स्तर पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए कचहरी में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग के काम में तेजी लाने को कहा। इस दौरान कमिश्नर ने आयुक्त चौराहा, कलक्ट्रेट में मल्टीलेवल पार्किंग, कुटी चौराहा होते हुए अस्पताल तक जा रही सड़क के सौंदर्यीकरण के बारे में भी जानकारी ली। उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि कमिश्नर के निर्देशों के अनुरूप कार्य और तेजी से कराए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed