{"_id":"612aa0338ebc3e7a0c01822a","slug":"commissioner-made-aware-of-environment-sardana-news-mrt553806029","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने किया पर्यावरण के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने किया पर्यावरण के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर ने किया पर्यावरण के प्रति जागरूक किया
रोहटा। गांव अमानुल्लापुर में भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, सीडीओ शशांक चौधरी और एसडीएम संदीप भागिया ने पौधरोपण किया।
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। पेड़-पौधों से ही हमें प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है। कोरोना में ऑक्सीजन गैस की महत्ता जगजाहिर हो चुकी है। पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण को स्वच्छ रखना बहुत जरूरी है। पर्यावरण और तालाब इसी तरह प्रदूषित होता रहा तो यह सभी के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। इन्हें बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के कारण पृथ्वी प्रदूषित हो रही है तथा निकट भविष्य में मानव सभ्यता का अंत दिखाई दे रहा है। नीर फाउंडेशन के निदेशक रमन कांत त्यागी ने कहा कि हरित आवरण की कमी से मौसम में अचानक काफी बदलाव आता है। जो कभी अतिवृष्टि और कभी अनावृष्टि के रूप में आता है, जो पर्यावरण के लिए असंतुलित साबित होता है। इस दौरान मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने गांव में खेल मैदान, लाइब्रेरी को एक माह में शुरू करने की बात कही। इस दौरान एसडीएम सदर संदीप भागिया, बीडीओ राजीव वर्मा, चतर सिंह, ग्राम प्रधान बबलू कुमार, अमरीश त्यागी, मांगेराम सिंह, नजाकत अली, डॉ. हेमा, सुभाष, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने गांव का नाम बदलने की मांग
रोहटा। जानी ब्लॉक के गांव अमानुल्लापुर के ग्रामीणों ने कमिश्नर से गांव का नाम बदलने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विशेष समुदाय का केवल एक परिवार रहता है ऐसे में गांव का नाम अमानुल्लापुर से बदलकर कुछ और रखा जाए।