{"_id":"672fced85f051e624c0a5a14","slug":"commissioner-inspected-major-dhyanchand-sports-university-under-construction-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105885-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कमिश्नर ने किया निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कमिश्नर ने किया निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने शनिवार को सलावा में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने स्थलीय निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जनवरी, 2022 को सरधना तहसील के गांव सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। 90 एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले खेल विवि में ओलंपिक खेल से संबंधित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शिलान्यास के करीब 34 माह बीतने के बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई है।
शनिवार को कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने सलावा पहुंचकर निर्माण कार्याें की जांच की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था दीपांशु प्रमोटर एंड बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्य को निर्धारित अवधि में पूरा करने तथा पिछड़ने वाले निर्माण कार्य की भरपाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
2026 से होंगे दाखिले शुरू
प्रोजेक्ट के अनुसार, 14 अगस्त, 2025 तक निर्माण कार्य पूरा होने बाद विवि को हैंडओवर कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हैंडओवर होने के बाद वर्ष 2026 में खिलाड़ियों के लिए प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। यहां पर खिलाड़ियों को पीएचडी, बैचलर व मास्टर डिग्री और पीजी डिप्लोमा किया जा सकेगा।
एक्सईएन हर सप्ताह करें साइट विजिट
मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन, एई और अवर अभियंताओं को नियमित रूप से समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सईएन को हर सप्ताह साइट पर विजिट करने, डिमांड के अनुसार कर्मचारी और मजदूरों को बढ़ाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ नूपुर गोयल, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित मौजूद रहे।
20 से अधिक भवनों का चल रहा निर्माण
सलावा में विवि के फाउंडेशन के बाद पहले चरण में 20 से अधिक भवनाें में एक साथ तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि प्लान के अनुसार प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, क्लासरूम कॉमप्लेक्स, सेंट्रल लाइब्रेरी, वर्कशॉप, वाइस चांसलर आवास, चार श्रेणी के आवासीय भवन, दो गर्ल्स हॉस्टल, दो बॉयज हॉस्टल, दो मेस, हेल्थ सेंटर, सुविधा केंद्र, इलेक्ट्रिक प्लांट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंडोर स्पोटर्स कॉमप्लेक्स, फुटबॉल मैदान, गेस्ट हॉस्टल आदि का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।