फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   commencement of academic session

Meerut News: शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

Wed, 01 Apr 2026 05:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
commencement of academic session
आर्य कन्या इंटर कालेज में नए सत्र के शुभारंभ पर यज्ञ करते हुए। (मवाना)
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हर्षोल्लास और पारंपरिक विधिविधान के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में विधिवत हवन-पूजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। हवन के दौरान आहुति देकर छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल शैक्षणिक वर्ष की कामना की गई। वातावरण मंत्रों की गूंज और यज्ञ की पवित्र सुगंध से भक्तिमय एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ और सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अनुराग दुबलिश, कुसुम रस्तोगी सुनील गुप्ता, शैवाल दुबलिश, ब्रजपाल त्यागी, राजेश आर्य, प्रधानाचार्य आशा भारती, डॉ. संगीता जैन, रितु रस्तोगी, विनय आदि शिक्षिकाएं, कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed