{"_id":"5a0fe29d4f1c1ba7668b4c48","slug":"commando-deployed-in-city-with-ats-cm-visits","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम दौरे को लेकर शहर में एटीएस समेत कमांडो तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम दौरे को लेकर शहर में एटीएस समेत कमांडो तैनात
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रामलीला मैदान में सीएम की जनसभा को देखते हुए एटीएस की टीम और लखनऊ से आए स्पेशल कमांडो को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए एक एसपी अलग से मेरठ आए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें : सीएम साहब ! देख लीजिए छह महीने में कितना हुआ विकास
विज्ञापन
एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एसपी क्राइम शिवराम यादव, एसपी देहात राजेश कुमार और एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने सभी सीओ, थाना प्रभारी और दूसरे जिलों से आयी फोर्स के साथ रिहर्सल किया। जनसभा स्थल पर छह एडिशनल एसपी, 14 सीओ, 37 थाना प्रभारी/ इंस्पेक्टर, 252 एसआई, 18 महिला दरोगा, 72 एचसीपी, और एक हजार सिपाही तैनात किए हैं। जनसभा स्थल को पांच भागों में बांटा गया है। प्रत्येक गैलरी और स्थान पर दो दो सीओ ओर तीन तीन थाना प्रभारी लगाये हैं। एक हजार पुलिसकमियों की डयूटी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिल्ली रोड पर लगाई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि एटीएस ने मंच को अपने घेरे में ले लिया है। एलआईयू, इंटेलीजेंस की टीम, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाएड, और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात कर दी गई है। पांच सौ मीटर के दायरे में आसपास के घरों की छतों पर पुलिस का पहरा रहेगा। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/