फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Comedian Sunil Pal kidnapped in the name of event, kept hostage in Meerut

Meerut: इवेंट के बहाने फ्लाइट बुुक कराई, एडवांस देकर मुंबई से बुलाया, काॅमेडियन ने पुलिस को बताई आपबीती

Mon, 09 Dec 2024 11:52 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Dec 2024 11:52 AM IST
सार

मुंबई से इवेंट के बहाने बुलाया और फिर अपहरण कर मेरठ में 24 घंटे बंधक बनाए रखा। अपहरणकर्ताओं ने काॅमेडियन के साथ मिलकर ज्वैलरी खरीदी और फिर आठ लाख रुपये की फिराैती लेकर बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
Comedian Sunil Pal kidnapped in the name of event, kept hostage in Meerut
काॅमेडियन सुनील पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में अपहरणकर्ताओं ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के बहाने अभिनेता और मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल को मुंबई से बुलाया था। उन्हें एडवांस रकम दी और एयर टिकट बुक कराए। आठ लाख रुपये की फिरौती वसूलने के बाद उन्हें मुंबई लौटने के लिए 20 हजार रुपये भी दिए। सुनील पाल ने खुद यह जानकारी अपने फैंस और मीडिया को दी है। 

विज्ञापन

Comedian Sunil Pal kidnapped in the name of event, kept hostage in Meerut
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम

बताया गया है कि सुनील पाल के पास करीब 15 दिन पहले पहले किसी अमित नाम के शख्स की कॉल आई थी। उसनेे खुद को एक इवेंट कंपनी का मालिक बताया और कहा कि मैं चाहता हूं आप हरिद्वार के एक फाइव स्टार होटल में बर्थ-डे पार्टी प्रस्तुति देें।

डील कंफर्म करने के लिए आरोपी ने सुनील पाल के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो दिसंबर को सुनील पाल दिल्ली पहुंचे। इवेंट कंपनी की गाड़ी से वह हरिद्वार के लिए रवाना हुए। रास्ते में हाईवे पर कुछ खाने के लिए रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

Comedian Sunil Pal kidnapped in the name of event, kept hostage in Meerut
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian

जहरीला इंजेक्शन लगाने और बोरे में बंद कर फेंकने की धमकी

हाईवे पर खाना खाने के बाद जैसे ही सुनील पाल गाड़ी की ओर बढ़े, तभी तीन लोग फैन की तरह फोटो क्लिक कराने उनके पास आए और उन्हें गाड़ी के अंदर धकेल दिया।

आरोपियों ने उनका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें सबसे पीछे लेटने को कहा। किसी को दिखाई देने या शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। आरोपी करीब एक घंटा गाड़ी चलाकर उन्हें एक घर में दूसरी मंजिल पर ले गए। वहां और भी लोग मौजूद थे। सुनील पाल को जहर का इंजेक्शन लगाने और बोरे में बंदकर फेंकने की धमकी दी गई। 
 
विज्ञापन

Comedian Sunil Pal kidnapped in the name of event, kept hostage in Meerut
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम @sunilpalcomedian
फिरौती में 20 लाख रुपये मांगे तो सुनील पाल ने कहा कि इतना नहीं हो पाएगा। इस पर बदमाशों ने कहा कि सुबह तक जवाब देना। सुबह बदमाशों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये का ही इंतजाम हो पाएगा।

सुनील पाल ने कहा कि पैसे के लिए पत्नी को कॉल करुंगा तो वह परेशान हो जाएगी। दोस्तों से फोन कर मंगवाता हूं।  सुनील ने  दोस्तों से पैसे मंगवाए और आठ लाख रुपये का इंतजाम हो पाया। बदमाशों ने कॉमेडियन से डेबिट-क्रेडिट कार्ड भी मांगे, जिस पर उन्होंने कहा कि वे ये सब नहीं रखते।

यह भी पढ़ें: Kidanapping: मशहूर काॅमेडियन सुनील पाल का अपहरण, मेरठ में 24 घंटे रखा बंधक, ऑनलाइन फिराैती लेकर सड़क पर छोड़ा

Comedian Sunil Pal kidnapped in the name of event, kept hostage in Meerut
सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम
...हरकत बुरी, आदमी बुरे नहीं 
फिरौती के रुपये मिलने पर आरोपियों ने सुनील पाल से कहा कि आपको छोड़ देते हैं। साथ ही कहा, हमने आपके आने की फ्लाइट कराई थी, जाने की भी कराएंगे। यह कहकर उन्हें मुंबई वापस फ्लाइट से लौटने के नाम पर बदमाशों ने 20 हजार रुपये भी दिए। बदमाशों ने कहा कि हमारी हरकत बुरी है, हम आदमी बुरे नहीं हैं। इसलिए कभी बद्दुआ मत देना। कभी पैसा हुआ तो तुम्हारी रकम वापस लौटा देंगे। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद वह मुंबई लाैटे। 

Comedian Sunil Pal kidnapped in the name of event, kept hostage in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पुलिस को नहीं लगी भनक 
बदमाश सुनील पाल का अगवा कर मेरठ में लाए। किसी घर में करीब 24 घंटे बंधक रखा। फिरौती की रकम भी ऑनलाइन वसूलकर उन्हें छोड़ा गया। लेकिन मेरठ पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। इससे जिले की सीमा और शहर की सड़कों पर होने वाली चेकिंग के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। सराफ ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। आरोपियों के फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए। मुंबई पुलिस ने भी एफआईआर मेरठ स्थानांतरित करने की बात कही है।  

Comedian Sunil Pal kidnapped in the name of event, kept hostage in Meerut
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
मैं मानसिक आघात से जूझ रहा हूं
सुनील पाल का इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं उनका कहना है कि इस घटना के बाद से ‘मैं मानसिक आघात से जूझ रहा हूं। कुछ लोग इस मामले को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। मेरे दोस्तों के पास पैसा भेजने के रिकॉर्ड हैं, पुलिस से शिकायत हुई है। अगर ये घटना झूठी होती तो हम पुलिस को शामिल नहीं करते।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed