{"_id":"68cc20a7b07181c5b20636f3","slug":"colour-is-a-power-that-directly-affects-the-soul-mamata-meerut-news-c-72-1-mct1005-140793-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग एक शक्ति है जो सीधे आत्मा को प्रभावित करती है : ममता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग एक शक्ति है जो सीधे आत्मा को प्रभावित करती है : ममता
Thu, 18 Sep 2025 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को कलर्स इन नेचर एंड देयर सिगनिफिकैंस काेर्स का समापन किया गया। कोर्स का उद्देश्य छात्राओं को चित्रकला के विभिन्न आयामों से प्रशिक्षण देना था। बहुविकल्पीय आंतरिक परीक्षा भी कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने किया। कार्यक्रम की सहसंयोजिका विनीता गुप्ता ने बताया कि विभिन्न रंग योजनाओं से हम सौंदर्य को समृद्ध संतुलित एवं संदेशपूर्ण बना सकते हैं। कार्यक्रम में छात्राओं से प्रति पुष्टि फॉर्म भरवाए गए। कार्यक्रम में चित्रकला विभाग की प्रवक्ता डॉ. दिशा दिनेश ने छात्राओं को बताया कि रंग लोगों की भावनाओं को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। ममता त्यागी ने छात्राओं को बताया कि रंग एक शक्ति है जो सीधे आत्मा को प्रभावित करती है। प्रो. दीपा त्यागी, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. विनेता, डॉ. स्वर्णा, डॉ. मीनू, डॉ. महिमा, नेहा, प्रियांशी व विदुषी आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन