फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Colonel C.K. Nayudu Trophy: Day 1 play washed out by rain.

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : बारिश से धुला पहले दिन का खेल

Mon, 12 Oct 2026 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Colonel C.K. Nayudu Trophy: Day 1 play washed out by rain.
अब बाकी तीन दिनों में रोजाना आधा घंटा अधिक होगा खेल, रोजाना 98 ओवर फैंके जाएंगे
विज्ञापन

मैदान में पानी भरने के कारण नहीं शुरू हो सका मैच
तीन दिन में पहली इनिंग पूरी नहीं हुई तो दोनो टीम में बटेंगे अंक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विक्टोरिया पार्क में यूपी और महाराष्ट्र के बीच सोमवार से शुरू होने वाले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में सोमवार को बारिश के कारण मैदान गीला होने के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका। मंगलवार को भी अंपायर के निरीक्षण के बाद ही मैच शुरू सकेगा।
एक दिन का खेल नही होने के कारण अब रेफरी और अंपायरों ने निर्णय लिया कि बाकी तीन दिन यदि रोशनी अच्छी रही तो आधा घंटा अधिक खेल होगा। 90 की जगह 98 ओवर फेंके जाएंगे। तीन दिन में भी पहली इनिंग पूरी नहीं हो सकी तो दोनों टीम में बराबर अंक बंट जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार शाम और देर रात में हुई बारिश के कारण सोमवार से शुरू हो रहा मैच भी प्रभावित हुआ। मैच सुबह 9:30 शुरू होना था, लेकिन मैदान में पूरी तरह से पानी भरने के कारण एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। ग्रांउड्समैन की ओर से पानी को सोखने का प्रयास भी किया गया, लेकिन मैदान नहीं सूख सका। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों प्रदेश की टीम तय समय पर मैदान पर पहुंच गई थी। इस दौरान मैच न होने के कारण खिलाड़ी भी थोड़े मायूस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच न होने पर खिलाड़ियों ने कुछ देर तक स्ट्रेचिंग भी की। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे मैच रेफरी फिरोज गयाज, अंपायर निखिल मेनन और कृष्णेंदु पाल ने मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान को मैच होने लायक नहीं पाया। इसके बाद दोनों टीम अपने अपने होटल को लौट गईं। विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में पानी की निकासी नहीं होने के कारण यह समस्या खड़ी हुई। बीच मैदान से पानी मैदान में बाउंड्री के चारों ओर भर गया। यहां कोई ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण पानी यहीं भर गया।

मैदान को सही करने में जुटे कर्मचारी : संजय रस्तोगी
एमडीसीए सदस्य व कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि पहले दिन मैदान गीला होने के कारण मैच नहीं हो सका। मैदान को ठीक करने में कर्मचारी जुटे हैं। अंतरराष्ट्रीय मैदानों की तरह यहां संसाधन कम है। इसके बावजूद मैदान को ठीक किया जा रहा है। मौसम ठीक रहा तो मंगलवार को मैच शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed