{"_id":"61bcf08504ba660ebd41f0b8","slug":"college-chairman-arrested-in-fraud-case-meerut-news-mrt5695503151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज का चेयरमेन धोखाधड़ी के वारंट में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज का चेयरमेन धोखाधड़ी के वारंट में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी के मामले में कॉलेज चेयरमैन गिरफ्तार
मोदीपुरम (मेरठ)। रुड़की रोड़ स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजूकेशन एंड हेल्थ साइंसेज (कैश) कॉलेज के चेयरमैन एसपी देशवाल को शुक्रवार को मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2015 में प्रबंध समिति से जुड़े धोखाधड़ी के मुकदमे में कोर्ट ने वारंट जारी किया था।
विवेचक इंस्पेक्टर मेडिकल संतशरण सिंह के मुताबिक रोशनपुर डौरली निवासी बिजेंद्र चौहान की शिकायत पर कॉलेज के चेयरमैन एसपी देशवाल के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया गया था। देशवाल ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिये अर्जी डाली थी, जिसे निरस्त कर दिया गया। इसके चलते गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया।
शुक्रवार को मेडिकल पुलिस ने जाग्रति विहार सेक्टर-2 स्थित घर पर दबिश दी। पुलिस के साथ पीड़ित बिजेंद्र और उनके अधिवक्ता भी मौजूद होने बताए गए, लेकिन एसपी देशवाल घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस कैश कॉलेज पहुंची। यहां पहुंचने पर देशवाल ने अपने अधिवक्ता को बुलाने की बात कही, मगर पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। इसके चलते पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस अब कोर्ट में पेश करेगी।