फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   collage principal

बदलेगा निजाम, सीनियरों के हाथ कमान 

Sun, 17 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 17 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
collage principal
फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
प्रिंसिपलों को हटाने के आदेश के बाद कॉलेजों की मैनेजमेंट कमेटियां एक्टिव हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब उन्हें शासन के निर्देश का इंतजार है। कोर्ट के आदेश के पालन पर अगले सप्ताह सरकार का रुख भी स्पष्ट हो जाएगा। वहीं यह तय हो चुका है कि कॉलेजों का निजाम बदलने वाला है। कॉलेज के सीनियर शिक्षक चार्ज लेने के लिए अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं। उन्होंने लॉबिंग शुरू कर दी है। फैसले के बाद बदले माहौल का असर यह है कि छुट्टी होने के बावजूद शिक्षक कॉलेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रिंसिपलों द्वारा दायर एसएलपी का खारिज कर दिया था। एसएलपी विज्ञापन संख्या 39 के तहत 2008-09 में प्रदेश के 156 यूजी और पीजी एडेड कॉलेजों में हुई प्रिंसिपल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने नियुक्ति निरस्त करने का आदेश दिया था। आदेश की जद में मेरठ शहर के पांच कॉलेजों के प्रिंसिपल आते हैं। इनमें मेरठ कॉलेज, आरजी गर्ल्स कॉलेज, एनएएस कॉलेज, डीएन कॉलेज और इस्माईल कॉलेज शामिल है। आदेश के पालन के लिए अब सरकार को निर्देश जारी करना है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रिंसिपलों के संबंध में आदेश जारी किया जाना है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल वकीलों से सलाह मशविरा कर रहे हैं। आदेश आते ही प्रिंसिपलों ने अपने मूल पद पर ज्वाइनिंग को लेकर अपने कॉलेज में संपर्क साध लिया है। कोई ज्वाइनिंग के बाद रिजाइन करने के मूड में है तो कोई मूल पद पर तैनात रहेगा। उधर, मैनेजमेंट कमेटियों ने शिक्षकों की सीनियरिटी लिस्ट मांग ली है। सीनियरिटी के हिसाब से किस को चार्ज दिया जाना है, यह तय होगा। मैनेजमेंट कमेटी अपने हिसाब से चार्ज सौंपती हैं। सीनियर शिक्षकों ने अपने लॉबिंग शुरू कर दी है। बहरहाल कुछ ही दिनों में कॉलेजों का निजाम बदल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव होगी परीक्षा 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होने के बाद मैनेजमेंट कमेटी जिस सीनियर शिक्षक को प्रिंसिपल का चार्ज सौंपती है, उसकी पहली परीक्षा छात्रसंघ चुनाव होगी। फिलहाल एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। एडमिशन पूरे होने के बाद कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव होने हैं। प्रभारी प्रिंसिपल अपने हिसाब से अपनी टीम तैयार करेगा। लाजमी है कि कॉलेज कैंपस की टीम और माहौल में कुछ परिवर्तन नजर आए।  

एनएएस के प्रिंसिपल का इस्तीफा, एएस के हटाए 
मेरठ। एनएएस डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीके गौतम ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अभी किसी को चार्ज नहीं दिया गया है। कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी के सचिव डॉ. अमित शर्मा के मुताबिक डॉ. वीके गौतम ने इस्तीफा दे दिया है। वह अभी स्वीकार नहीं किया है। सोमवार को कमेटी की इमरजेंसी बैठक बुलाई है।


रिकवरी की भी कार्रवाई की जानी है। चार्ज और नोटिस देने की कार्रवाई जल्द की जाएगी। अहम है कि कमेटी के अध्यक्ष डीएम हैं। मेरठ कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी के सचिव डॉ. राम कुमार गुप्ता का कहना है उन्होंने फैसले की कॉपी मंगाई है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। मवाना के एएस कॉलेज के मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल डॉ. सुरेश कुमार जैन को हटाकर चार्ज डॉ. अतुल गोयल को दे दिया है। आसपास के कई कॉलेजों के प्रिंसिपलों को मैनेजमेंट ने हटाकर चार्ज सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed