बर्फबारी से बढ़ रहा ठंड का कहर, अभी नहीं राहत के आसार, नए साल पर पड़ सकते हैं ओले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदान में भी ठंड बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। नया साल कड़ाके की सर्दी में ही मनेगा। दिसंबर के अंतिम दिन बारिश भी हो सकती है।
पिछले 12 दिनों से सर्दी चरम पर है। रात को ही नहीं दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। दिन में धूप न निकलने से तापमान में गिरावट हो रही है। सुबह को जहां कोहरे के चलते सूरज नजर नहीं आ रहा है, वहीं दोपहर में बादल छाए रहते हैं। शुक्रवार को दोपहर के समय कुछ समय के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। वहीं बर्फीली हवा से पूरा दिन लोग ठिठुरते रहे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 व न्यूनतम 66 प्रतिशत दर्ज की गई।
इसके अलावा चौबीस घंटे में मेरठ का एक्यूआई भी 285 से बढ़कर 311 पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार दिन में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे चल रहा है। साथ ही रात में पड़ रहा पाला सर्दी को बढ़ा रहा है।
यह भी पढ़ें: ठंड का कहर है जारी... दिल और सांस के मरीज रहें सावधान, रखें इन बातों का विशेष ध्यान
पिछले पांच दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यनूतम
22 16.0 8.1
23 13.8 7.5
24 16.4 7.4
25 11.6 6.0
26 11.5 5.6
27 11.6 5.2
दो को पड़ सकते हैं ओले
पहाड़ों पर बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी और एनसीआर में भी दिखाई देगा। 30 दिसंबर की रात से मौसम के बदलने के आसार हैं। 31 दिसंबर से 1 जनवरी को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। 2 जनवरी को कुछ स्थानों पर ओले पड़ सकते हैं। - डॉ. एन सुभाष, मौसमवैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/