फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cold wave continues in West UP, broken record of 10 years, mercury @ 2.9

वेस्ट यूपी में शीतलहर का कहर जारी, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, पारा@2.9

Wed, 10 Jan 2018 12:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 10 Jan 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Cold wave continues in West UP, broken record of 10 years, mercury @ 2.9
ठंड का कहर जारी - फोटो : अमर उजाला

शीतलहर और घने कोहरे से मेरठ में सोमवार की रात पिछले 10 सालों में सबसे ठंडी रात रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 9 जनवरी 2009 में न्यूनतम तापमान 3.7 दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने कहा कि वेस्ट यूपी में कोहरा और शीतलहर का दौर बना रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी से पारा गिरने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


नए साल से शुरू हुई कड़ाके की ठंड का दौर अभी जारी है। पहाड़ो पर बर्फबारी के कारण शीतलहर का असर अभी कम नहीं हो रहा है। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री पहुंचने पर सोमवार की रात पिछले दस साल में सबसे सर्द रात दर्ज की गई। कोहरे का बढ़ता असर और रात में पड़ रहा पाला सर्दी को बढ़ाने का काम कर रहा है। हालांकि दिन में खिल रही धूप से राहत है।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच सोमवार की देर रात घना कोहरा छा गया। साथ में पाला पड़ने से यह रात ज्यादा सर्द हो गई। कोहरे का असर मंगलवार सुबह तक रहा। जिसके चलते दृश्यता भी लगभग शून्य रही। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर होते-होते धूप निकली। लेकिन दिन भर चली शीतलहर से कंपकंपी छूटती रही। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि वेस्ट यूपी और एनसीआर क्षेत्र में कोहरा और शीतलहर का दौर बना रहेगा। पहाड़ो की बर्फबारी से पारा गिरने की संभावना बनी हुई है।

पढ़ें : ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा, कांप उठे वेस्ट यूपी के लोग

बच्चे और बुजुर्ग बरतें सावधानी 

Cold wave continues in West UP, broken record of 10 years, mercury @ 2.9
कोहरे का कहर

चिकित्सकों के अनुसार इस समय के सर्द मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोहरे और पाले के साथ पड़ने के चलते ठंड का असर तेज हो जाता है। सुबह बुजुर्ग जल्दी घर से न निकलें। बच्चों को भी गर्म कपड़ों से कवर करके रखे।

रात का पारा 4.6 डिग्री धड़ाम
मौसम विज्ञान केंद्र पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा अधिकतम तापमान में .4 डिग्री और रात के तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जो इस साल की सर्दी में सबसे ज्यादा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed