कड़ाके की ठंड से वेस्ट यूपी बेहाल, तीन की मौत, पारा 2.2 डिग्री लुढ़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड की वजह से बिजनौर, शामली और मुजफ्फरनगर में तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर और शामली सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बिजनौर, सहारनपुर में भी न्यूनतम पारा तीन डिग्री से नीचे रहा। हालांकि मेरठ में दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
मुजफ्फरनगर के गांव वाजिदपुर खुर्द मिवासी निवासी पीतम (42) की ठंड से मौत हो गई। पीतम शनिवार सुबह जंगल गया था, तभी उसे ठंड लग गई। वापस घर आने के बाद वह अचेत हो गया, परिवारीजन उसे निजी नर्सिग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड लगने से उसकी मौत हुई है। बिजनौर जिले के शेरकोट पर कस्बे के मोहल्ला नौंधना में अधेड़ राजेश की ठंड लगने से मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ झोपड़ी में रह रहा था। झोपड़ी पर छत की जगह त्रिपाल डाली हुई थी। ठंड लगने से वह कई दिनों से बीमार था, शनिवार रात दो बजे उसने दम तोड़ दिया। शामली के कस्बा कांधला में रविवार सुबह एक वृद्धा प्रेमलता की ठंड लगने से मौत हो गई।
पढ़ें : वेस्ट यूपी में शीतलहर का कहर जारी, 15 ट्रेनें रद्द, घने कोहरे से बढ़ेगी सर्दी
वेस्ट यूपी के जिलों का न्यूनतम तापमान
मुजफ्फरनगर - 2.20
बिजनौर - 2.80
सहारनपुर - 2.90
बागपत - 5.10
मेरठ - 5.30
अगले 48 घंटे भारी सर्दी की चेतावनी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता द्वारा यूपी के सभी जिलाधिकारियों, राहत आयुक्तों और प्रदेश के वरिष्ठ रेल अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है कि प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, बलिया, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली, हरदोई, खीरी, बरेली और शाहजहांपुर में अगले 48 घंटे में बेहद घना कोहरा छाएगा। यह मध्यरात्रि से देर सुबह तक रहेगा। वहीं इन जिलों सहित नजीबाबाद, मेरठ, आगरा, महराजगंज, बस्ती, कुशीनगर आदि में इस दौरान बेहद ठंडी हवा (शीत लहर) चलने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान दिन का तापमान बेहद कम रह सकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/