फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Col C.K. Nayudu Trophy: Ashkan Kazi's century puts Maharashtra in a strong position

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: अशकन काजी की शतकीय पारी से महाराष्ट्र मजबूत, मेरठ के इन दो गेंदबाजों ने लिए विकेट

Tue, 13 Oct 2026 08:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 13 Oct 2026 08:23 PM IST
सार

Meerut News: महाराष्ट्र और यूपी के बीच विक्टोरिया पार्क में मैच खेला जा रहा है। सोमवार को पहले दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था। दूसरे दिन मंगलवार को महाराष्ट्री ने पांच विकेट पर 351 रन बनाए। चार दिवसीय मैच में अब  दो दिन बचे हैं, ऐसे में नतीजा निकलता मुश्किल नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Col C.K. Nayudu Trophy: Ashkan Kazi's century puts Maharashtra in a strong position
मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक महाराष्ट्र ने 97 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाए। इसमें टीम की ओर से अशकन काजी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 102 रन की शतकीय पारी खेली। महाराष्ट्र के कप्तान किरण ने भी 86 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की ओर से शुभम मिश्रा और विजय कुमार को ही विकेट मिल सके।
विज्ञापन


Trending Videos

Col C.K. Nayudu Trophy: Ashkan Kazi's century puts Maharashtra in a strong position
शॉट लगाता बल्लेबाज। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मैच के पहले दिन मैदान गीला होने के कारण खेल नहीं हो सका था। दूसरे दिन मंगलवार को खेल सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ। महाराष्ट्र मेहमान टीम है, उसके पास बल्लेबाजी या गेंदबाजी चुनने का अधिकार था। टीम ने बल्लेबाजी चुनी। टीम की ओर से नीरज जोशी और अनिरुद्ध बल्लेबाजी करने आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। जोशी 45 रन के स्कोर पर काव्य के हाथों रन आउट हो गए। इसके बाद अशकन काजी बल्लेबाजी करने आए। टीम का दूसरा विकेट 94 के कुल स्कोर पर गिरा। तेज गेंदबाज विजय कुमार ने अनिरुद्ध को 30 रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद साहिल बल्लेबाजी करने आए। दोनों ने टीम का स्कोर बढ़ाया और यूपी के गेंदबाजों को काफी देर तक परेशान किया। 48वें ओवर में साहिल भी 64 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 168 रहा। इसके बाद कप्तान किरण बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने अशकन काजी के साथ मिलकर यूपी के गेंदबाजी की अच्छी खबर ली। दोनों ने टीम का स्कोर 338 रन तक पहुंचाया। 
 
विज्ञापन

अशकन काजी ने अपना शतक पूरा किया और 102 रन के स्कोर पर वह शुभम की गेंद पर विजय कुमार के हाथों कैच आउट हुए। इसी ओवर में शुभम ने कप्तान किरण को भी 86 रन के निजी स्कोर पर समीर रिजवी के हाथों कैच करा दिया। महाराष्ट्र की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 97 ओवर में 5 विकेट खोकर 351 रन बनाए। 
मैच के दौरान पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी पहुंचे। इस दौरान आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. युद्धवीर सिंह, हेमंत, संजय रस्तोगी, राकेश गोयल, आकाश आदि मौजूद रहे।
 

शुभम मिश्रा रहे किफायती गेंदबाज
उत्तर प्रदेश की ओर से मेरठ के रहने वाले शुभम सबसे किफायती गेंदबाज रहे। उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। 23 ओवर में 88 रन देकर दो विकेट लिए। इसमें एक मेडन ओवर भी फेंका। वहीं, मेरठ के ही रहने वाले विजय कुमार ने एक विकेट लिया। अब मैच में सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश को महाराष्ट्र की टीम को तीसरे दिन लंच से पहले ऑल आउट करना होगा और खुद बल्लेबाजी कर पकड़ बनानी होगी। अगर महाराष्ट्र की टीम जल्द आउट नहीं हुई तो मैच में नतीजा निकलना मुश्किल हो जाएगा।

ये भी देखें...
रामलीला बंद: यूपी के इस जिले में पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, धर्म बदलने की दी धमकी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed