फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CO took information from the teacher in the molestation case

छेड़छाड़ मामले में सीओ ने शिक्षिका से ली जानकारी

Sat, 09 Aug 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
CO took information from the teacher in the molestation case
खतौली । लाल दयाल पब्लिक स्कूल के उपसचिव राजवीर सिंह के खिलाफ शिक्षिका ने एससी/एसटी एक्ट और छेडछाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सीओ राम आशीष यादव ने शिक्षिका से जानकारी ली।
विज्ञापन

मेरठ निवासी शिक्षिका ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह लाल दयाल पब्लिक स्कूल में कार्यरत थीं। 19 मई को वह किंडर गार्डन भवन में ड्यूटी पर थी। आरोपी अपने कार्यालय के बाहर वाले कमरे आए। शिक्षिका ने उनसे अपने अप्रैल माह के वेतन की मांग की, जिस पर अंदर वाले ऑफिस में बात करने के लिए कहा गया। आरोप है कि शिक्षिका के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। जब शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो दीवार की तरफ धकेलते हुए गलत व्यवहार किया। आवाज सुनकर बाहर खड़े लोगों ने उसे बचाया। इस मामले में सीओ राम आशीष यादव ने शिक्षिका को कार्यालय में बुलाकर जानकारी ली। सीओ ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, आरोपी राजवीर सिंह का कहना है कि शिक्षिका निराधार आरोप लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed