फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CO summoned the accused to record their statement

Meerut News: बयान दर्ज कराने के लिए सीओ ने आरोपियों को किया तलब

Mon, 28 Oct 2024 04:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
CO summoned the accused to record their statement
हारमनी इन में कैसीनो चलाने वालों को आज पेश होने के भेजे नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में कैसीनो पार्टी के मामले में पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। आरोपियों को नोटिस भेजे गए हैं। बयानों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
होटल हारमनी इन में भाजपा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा और अमित चांदना की साझेदारी है। पुलिस ने नवीन अरोड़ा, राजीव गुलाटी, राजकुमार, राकेश, संजय अरोड़ा, मोहित, देवेंद्र पाल सेठी और गौरव कंसल को गिरफ्तार किया था। जबकि राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु, मैनेजर आदिल खान फरार हो गए थे।
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद पुलिस ने जानकारी दी थी कि होटल में काफी दिनों से कैसीनो संचालित किया जा रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कैसीनो से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा होटल मालिकों की जेब में जाता था। शेष आयोजकों के पास जाता था। पुलिस ने मौके से डेढ़ करोड़ रुपये के काॅइन, करीब एक लाख की नकदी बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लोगों के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी।
विवेचना कर रहे सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सभी आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए सोमवार को बुलाया गया है। इनके बयानों को दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद केस डायरी में बयान शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कैसीनो नाइट यहां कब से चल रही थी, यह विवेचना का हिस्सा है। इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मॉडल को कहां-कहां से बुलाया गया था, इसकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा इनके होटल के बार और अवैध निर्माण की जांच भी अन्य विभाग कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट को भी केस डायरी में शामिल किया जाएगा। हारमनी इन के पुराने मालिक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की भी जांच की जा रही है।


नहीं हुई हैलोवीन बैश पार्टी
शनिवार को होटल हारमनी इन में हैलोवीन बैश पार्टी का आयोजन होना था। इसके लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी प्रचार किया गया था। लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण यह पार्टी आयोजित नहीं की गई। पुलिस ने रातभर निगरानी की। इंटेलीजेंस की टीम भी होटल पर नजर बनाए रही। दीपावली के बाद बैंक खातों की जांच की जाएगी।

होटल मालिकों के खिलाफ पूरी विवेचना सीओ सिविल लाइन के द्वारा की जा रही है। सभी को बयानों के लिए बुलाया गया है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी आरोपियों को दिखाई जाएगी। सभी बिंदुओं पर विवेचना जारी है।

डाॅ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article