{"_id":"6a7a0016bb8f4c47030a950b","slug":"co-brahmapuri-office-surrounded-to-impose-sc-st-act-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1269820-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एससी-एसटी एक्ट लगाने के लिए सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एससी-एसटी एक्ट लगाने के लिए सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय घेरा
विज्ञापन
जाति का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार आरोपियों किया था गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बाइक सवार युवकों द्वारा जाति का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शोषित क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट लगाने और टीपीनगर थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की। सीओ रामप्रकाश मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया।
टीपीनगर थाना क्षेत्र में 6 अगस्त को बाइक सवार कुछ युवकों का हुड़दंग मचाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। आरोपी युवक 21 सेकंड के वायरल वीडियो में जाति का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी मोहकमपुर निवासी चिरंजीव उर्फ चीकू, पवन कुमार जसवंत नगर मलियाना के गोलू यादव और शिवपुरम के वंश शर्मा को गिरफ्तार किया था।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट लगाने की थाना पुलिस व अधिकारियों से मांग की गई थी। कार्रवाई न होने के कारण कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार, रोहित आंबेडकर, आलोक वर्मा, अशोक टकसालिया, आदेश राज, हेमंत, मयंक वर्मा, उमेश प्रजापति, दिनेश एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -