फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Road Show Meerut: People gathering for CM Yogi road show, tight security

CM Yogi Road Show Meerut: सीएम योगी का रोड शो संपन्न, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम

Tue, 23 Apr 2024 05:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Apr 2024 05:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ में रोड शो आयोजित किया गया। सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। सीएम मेरठ की जनता से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में वोट करने की जनता से अपील की।

विज्ञापन
CM Yogi Road Show Meerut: People gathering for CM Yogi road show, tight security
मेरठ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ शहर में रोड शो आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री का रोड शो पुरानी दिल्ली चुंगी से दोपहर चार बजे शुरू होना था लेकिन सीएम योगी बड़ौत में जनसभा को संबोधित करने के बाद यहां पहुंचे और तकरीबन पांच बजे रोड शो शुरू किया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर फूलमालाओं से सीएम का स्वागत किया। सीएम योगी के साथ मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी अरुण गोविल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


शहर में तकरीबन आधा घंटा रोड शो में शामिल रहने के बाद सीएम योगी 5:36 बजे लाल का बाजार चौराहे पर रोड शो समाप्त कर हेलीपैड के लिए रवाना हो गए।

रोड शो शारदा रोड से शुरू होकर, देहली गेट चौराहा, कबाड़ी बाजार, अनाज मंडी, वैली बाजार होते हुए लाला बाजार चौराहा पर समाप्त हुआ। बता दें कि जिले में योगी आदित्यनाथ का यह चौथा चुनावी दौरा रहा। इससे पहले मोदीपुरम में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ आ चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Road Show Meerut: People gathering for CM Yogi road show, tight security
मेरठ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सरधना के चौबीसी क्षेत्र में आयोजित जनसभा में भी योगी आदित्यनाथ आए थे। किठौर के सिसौली में आयोजित जनसभा में भी योगी आदित्यनाथ आ चुके हैं। आज भी रोड शो के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।

रोड शो के मद्देनजर जगह-जगह मकानों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। मुख्यमंत्री हेलिकाॅप्टर से भैसाली ग्राउंड में बने हेलीपैड पर पहुंचे और फिर यहां से कार द्वारा दिल्ली चुंगी तक पहुंचे।
 

CM Yogi Road Show Meerut: People gathering for CM Yogi road show, tight security
मेरठ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले दिल्ली चुंगी से लेकर शारदा रोड, कबाड़ी बाजार, बैली बाजार, लाला बाजार तक संबंधित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही ड्रोन से निगरानी की गई। होटलों में संदिग्ध लोगो से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया। देहलीगेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी रूटों पर यातायात टीमें भी अलर्ट रहीं।

बता दें कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में जनता से वोटों की अपील करने के लिए आज सीएम योगी मेरठ में रोड शो का सहारा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed