फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Adityanath will come to Meerut to honor Paralympian players of the country, officials have started preparations in the city

तैयारी: जल्द मेरठ आएंगे सीएम योगी, पूरे देश के खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित, तैयारी में जुटे अधिकारी

Fri, 17 Sep 2021 12:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 Sep 2021 12:51 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ देश भर के पैराओलंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित करने मेरठ आएंगे। अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी है। कमिश्नर का कहना है कि बारिश के बाद ही यह कार्यक्रम किया जाएगा। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to Meerut to honor Paralympian players of the country, officials have started preparations in the city
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खेल के मैदान पर देश का डंका बजाने वाले पैरा खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में सम्मानित करेंगे। भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने संभावित आयोजन स्थल के लिए अधिकारियों के साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और सरदार वल्लभ भाई कृषि विश्वविद्यालय का दौरा किया।

विज्ञापन


टोक्यो पैरालंपिक में देश के कुल 54 पैरालंपियन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें प्रदेश के सात और पश्चिमी यूपी के पांच खिलाड़ी शामिल थे। नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बैडमिटंन में रजत पदक भी हासिल किया था। मेरठ से विवेक चिकारा, बागपत के आकाश, गौतमबुद्धनगर के वरुण भाटी और मुजपफ्फरनगर की ज्योति बालियान ने भी टोक्यो पैरालंपिक में भागीदारी की थी। 
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को मेरठ में सम्मानित किए जाने की तैयारी है। यहां पहली बार ऐसा आयोजन होगा, जब देशभर के पैरालंपियन और पैरा एथलीट शामिल होंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। उनके लिए पंडाल में अलग से बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: अजगर का खौफनाक नजारा देख मचा हड़कंप, कबूतर को बनाया शिकार और फिर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्यक्रम में आने की मंजूरी मिलने बाद प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए स्थान की तलाश शुरू कर दी है। समारोह में 20 से 25 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। गुरुवार को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने आईजी प्रवीण कुमार और डीएम के. बालाजी के साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। यहां खेल मैदान को देखने के बाद सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में पार्किंग के लिए भी व्यवस्था देखी। 

यह भी पढ़ें: रूबी की मोहब्बत का खौफनाक अंत: ट्रेन में दोस्ती, फिर परवान चढ़ा प्यार, पढ़िए कत्ल की दर्दनाक कहानी

इसके बाद अधिकारियों ने मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय का भी दौरा किया। कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही कार्यक्रम की तिथि तय हो जाएगी। आयोजन बारिश के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed