फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Adityanath vist to meerut, jaggery and buttermilk solution will be sprinkle on mountain garbage

मुख्यमंत्री का मेरठ दौरा: सीएम योगी आदित्यनाथ को न आए बदबू, कूड़े के पहाड़ पर छिड़केंगे गुड़-छाछ का घोल

Wed, 24 Aug 2022 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Aug 2022 11:40 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त को मेरठ आ सकते हैं। लेकिन यहां लोहियानगर में जमा कचरा प्रशासन की मुसीबत बन रहा है। सीएम योगी को कचरे की दुर्गंध न आए इसके लिए 05 लाख मीट्रिक टन कचरे के पहाड़ पर गुड़ और छाछ का घोल छिड़का जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath vist to meerut, jaggery and buttermilk solution will be sprinkle on mountain garbage
लोहियानगर में कचरे का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेरठ के लोहियानगर में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दुर्गंध न आए,  इसलिए नगर निगम लोहियानगर में पांच लाख मीट्रिक टन कूड़े के पहाड़ पर गुड़, छाछ और केमिकल का ढाई हजार लीटर का घोल छिड़केगा।

विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री 25 या 26 अगस्त को मेरठ आ सकते हैं। सभी विभाग व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटे हैं। इस बीच नगर निगम अफसरों में लोहियानगर में कूडेे़ के विशाल पहाड़ को लेकर बेचैनी है। इस कचरे की वजह से हापुड़ रोड से गुजरने वालों को भी मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Expressway: जुर्माने का डर न जान की फिक्र, मेरठ में 30 हजार लोग रोज तोड़ रहे नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के इलाके में इससे वायु और जल दोनों ही प्रदूषित हो रहे हैं। यहां लगे कूड़ा निस्तारण प्लांट में रोज 600 टन कूड़े का ही निस्तारण हो पाता है जो शहर से निकलने वाले कचरे का करीब 50 फीसदी ही है।

अब नगर निगम कूड़ा निस्तारण प्लांट संचालक निर्देश दिए हैं कि कचरे का ढेर हापुड़ रोड से न दिखाई दे इसके लिए और फाइबर शीट लगाई जाएं। वहीं 200 किलो छाछ, 100 किलो गुड़ और केमिकल का ढाई हजार लीटर घोल तैयार किया जाएगा।

आज से इस घोल का छिड़काव शुरू हो जाएगा। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह पूर्व में परखी गई विधि है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed