फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Adityanath likely to visit Meerut on December 8 for divisional review meeting

Meerut: आठ दिसंबर को मेरठ आ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ, मंडलीय समीक्षा बैठक की तैयारियां तेज

Sat, 06 Dec 2025 11:19 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 06 Dec 2025 11:19 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 दिसंबर को मेरठ में मंडलीय समीक्षा बैठक कर सकते हैं। पुलिस और प्रशासनिक विभाग उनकी संभावित यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दौरे के दौरान रैपिड ट्रेन और मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण भी संभव है।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath likely to visit Meerut on December 8 for divisional review meeting
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित मेरठ दौरे को लेकर जिले में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार 8 दिसंबर को सीएम योगी मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए मेरठ आ सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक मशीनरी तैयारियों में जुट गई है। पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था और रूट प्लान की शुरुआती रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Meerut: जांच-पंचनामे से बचने के लिए घिनौनी हरकत, CCTV ने उजागर की पुलिस की करतूत, चौकी प्रभारी-सिपाही निलंबित
विज्ञापन

रैपिड ट्रेन और मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण भी संभावित
सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी अपने दौरे के दौरान रैपिड रेल कॉरिडोर और मेट्रो प्रोजेक्ट के कुछ चुनिंदा स्थानों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। दोनों प्रोजेक्ट मेरठ के प्रमुख विकास कार्यों में शामिल हैं और लंबे समय से प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में भी हैं। निरीक्षण की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन की विस्तृत तैयारी की जाएगी।

भाजपा संगठन स्तर पर भी हलचल
दौरे की चर्चा के बीच भाजपा संगठन ने भी अपनी आंतरिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों को संभावित कार्यक्रम से जुड़े निर्देश अनौपचारिक रूप से दिए जा रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया कि “सीएम द्वारा मंडल स्तर पर समीक्षा बैठक करने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक मेरठ आने की आधिकारिक सूचना नहीं प्राप्त हुई है। 

विज्ञापन

हर मंडल में समीक्षा बैठकें करेंगे CM योगी
भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हर मंडल में जाकर विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसी कड़ी में मेरठ मंडल की बैठक आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। फाइनल प्रोग्राम जारी होने के बाद पूरे शेड्यूल की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed