{"_id":"6a3560d5c25a4bdb8b04b0e3","slug":"cm-shri-vidyalaya-construction-gains-momentum-cdo-conducts-inspection-meerut-news-c-73-1-mct1008-107613-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीएम श्री विद्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, सीडीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीएम श्री विद्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, सीडीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
- कब्जाधारियों को निर्धारित समय के भीतर भूमि खाली करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कक्केपुर में जनपद के पहले सीएम श्री विद्यालय के निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को सीडीओ नूपुर गोयल ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने चिह्नित भूमि की पैमाइश कराई।
गांव कक्केपुर में जनपद मेरठ का पहला व एकमात्र सीएम श्री विद्यालय बनना प्रस्तावित है। विद्यालय निर्माण के लिए करीब 23 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालय की भूमि पर चल रहे कब्जे और लीज विवाद की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया। बताया कि विद्यालय की भूमि को लीज पर दिए जाने के मामले में पूर्व में जांच कराई गई थी, जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर तत्कालीन प्रधानाध्यापक अजय शर्मा को निलंबित किया गया था।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल ने भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा कराने के प्रयास का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद से प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। सीडीओ नूपुर गोयल ने मौके पर भूमि संबंधी अभिलेखों का अवलोकन किया और अधिकारियों से वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जाधारियों को निर्धारित समय के भीतर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सरधना, खंड विकास अधिकारी आरके सिंह, एबीएसए सुरेंद्र कुमार, बीएसए आशा चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।