फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clouds remained in the sky, humidity bothered people

आसमान पर छाए रहे बादल, उमस ने किया परेशान

Tue, 24 Jun 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the sky, humidity bothered people
मेरठ..कंवलजीत..गर्मी से बचते लोग कमिश्नरी की और से गुजरते....संवाद
मोदीपुरम। पश्चिमी यूपी में लगातार बदल रहे मौसम के बीच शहर में सोमवार को आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। दिनभर उमस ने लोगों को काफी परेशान कर दिया। वहीं, मौसम वैज्ञानिक मंगलवार को बारिश की संभावना जता रहे हैंं।
विज्ञापन

उमस के साथ बढ़ रही गर्मी ने शहरवासियों को परेशान कर दिया है। सोमवार का दिन भी सुबह से ही गर्म दिखाई दिया। आसमान पर कभी बादल तो कभी धूप के चलते मौसम बदला हुआ था। दिन के तापमान में तीन डिग्री के आसपास वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को 15 से 20 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। अभी दो-तीन दिन तक मौसम में काफी बदलाव दिखाई देगा। बारिश के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी अभी सही चल रहा है। सोमवार को एक्यूआई का स्तर 69 दर्ज किया गया। गंगानगर में 74, जयभीम नगर में 67, पल्लवपुरम में 66, दिल्ली रोड 82, बेगमपुल पर 79 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed