फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Close to former minister of SP 30 crore arrested in fraud

सपा के पूर्व मंत्री का करीबी 30 करोड़ की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2017 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 25 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Close to former minister of SP 30 crore arrested in fraud
पुलिस गिरफ्त में आरोपी श्याम सुंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में सपा के पूर्व मंत्री का करीबी और धोखाधड़ी समेत कई मामलों में वांछित चल रहे आरोपी श्याम सुंदर को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना दौराला, कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम में पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बिल्डर एक ही मकान और प्लाट को अलग-अलग लोगों को बेचकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहा था। अब तक करीब 30 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।  

विज्ञापन


हाईवे स्थित वृंदावन गार्डेन निवासी आरोपी श्यामसुंदर को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया। थाना पल्लवपुरम एअसो सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना दौराला और कंकरखेड़ा में मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि श्यामसुंदर ने दो दिन पहले अप्पू एंक्लेव निवासी ताहर सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पल्लवपुरम थाने में आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस शुक्रवार रात दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर देर रात ही दबिश देकर आरोप को गिरफ्तार कर लिया गया। श्यामसुंदर की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ने भी एक सप्ताह पहले सीओ दौराला विजय प्रकाश को निर्देश दिए थे, जिसके बाद से पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी थी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि श्यामसुंदर ने मोदीपुरम-पल्लवपुरम क्षेत्र में मकान बनाकर बेचने का काम शुरू किया था। इस दौरान उसने इस क्षेत्र में कई कालोनी बनायी। श्याम सुंदर यादव पर आरोप है कि इन्हीं कालोनियों में उसने ऐसे कई मकान और प्लॉट दूसरे व्यक्ति को पैसे लेकर बेच दिए, जिनको वह पहले ही बेच चुका था। इस तरह से आरोपी अब तक लोगों के साथ 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हाईकोर्ट में भी 138 एनआई एक्ट के तहत दर्जनों केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ ऐसे भी मामले सामने आए हैं कि उसने एक मकान की रजिस्ट्री कर उस पर बैंक से लोन दिला दिया। लोन मिलने के बाद उस रजिस्ट्री को कैंसिल कर दूसरे व्यक्ति को बेच दिया और उसे किसी और बैंक से लोन दिला दिया। पुलिस के मुताबिक श्यामसुंदर की गिरफ्तारी के बाद अब उसके गिरोह में शामिल अन्य लोगों को पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सपा नेता की पत्नी-मां की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

सपा सरकार में नहीं हुई कार्रवाई

Close to former minister of SP 30 crore arrested in fraud
मौके पर पुलिस तैनात

बिल्डर श्यामसुंदर का सपा सरकार में अच्छा रसूख था। सपा के एक पूर्व मंत्री का वह करीबी थी। दो साल पहले एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद लोगों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की थी। इसके बाद सपा के एक मंत्री ने उसकी पैरवी की थी और जेल जाने से बचा लिया था। उल्टा शिकायत करने वालों को ही परेशान किया जाने लगा। सपा सरकार में उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

सीओ दौराला विजय प्रकाश ने बताया कि बिल्डर श्याम सुंदर यादव एक शातिर भूमाफिया है। इस पर तीन थानों में कई मुकदमे दर्ज है। लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। रंगदारी मांगकर भी दबाव बनाव रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed