फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against illegal dairies, demanding action from authorities

अवैध डेयरियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन, अधिकारियों से की कार्रवाई की मांग  

Tue, 27 Dec 2016 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 27 Dec 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
Protest against illegal dairies, demanding action from authorities
डेेरी बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

शहर के कई इलाकों में संचालित डेयरियों के कारण लोग गंदगी से परेशान है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। सोमवार को शास्त्रीनगर और संजय नगर के लोगों ने अधिकारियों से मिलकर डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सिविल लाइन क्षेत्र के संजय नगर में संचालित अवैध डेयरियों के खिलाफ क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि डेयरियों के कारण कॉलोनी में गंदगी व्याप्त है। शिवानी चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में लगभग 200 परिवार निवास कर रहे हैं। डेयरी संचालक सबमर्सिबल चलाकर गोबर को नालियों में बहा रहे हैं। इससे नाली नाले चोक हैं। बदबू के कारण सांस लेना भी दूभर हो गया है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग डेयरियों को तत्काल हटवाने की मांग की। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। 
विज्ञापन


भूख हड़ताल की दे चुके हैं चेतावनी
पशु डेयरियों से निकल रहे गोबर के कारण चोक हुए नाले और गंदगी की समस्या को लेकर शास्त्रीनगर की जनता में आक्रोश है। क्षेत्रीय पार्षद भी भूख हड़ताल की चेतावनी दे चुके हैं। सोमवार को गोल मंदिर धनवंतरि व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के वार्ड 42 के अंतर्गत गोल मंदिर रोड पर नाले का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यहां संचालित पशु डेयरियों को नहीं हटाया गया है। गोबर को सबमर्सिबल के पानी के साथ नालों में बहाया जा रहा है। उन्हाेंने डेयरियों को हटाने की मांग की। आदित्य गुप्ता, साजिद, सुरेंद्र, डीएन रस्तोगी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed