फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clear weather throughout the day, colder at night

Meerut News: दिनभर मौसम साफ, रात में बढ़ रही ठंड

Sat, 11 Oct 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Clear weather throughout the day, colder at night
मोदीपुरम। मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दिन का तापमान 30 और 31 के आस पास बना हुआ है और रात के लगातार नमी बढ़ने के चलते सर्दी का एहसास बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन से लगातार चल रही हवा ने मौसम को बदल दिया है।
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद से मौसम में लगातार नमी का दौर बना हुआ है। हवा का रुख बदलने के साथ गर्मी से राहत मिली है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भले ही सुबह से लेकर शाम तक मौसम साफ रहा हो, लेकिन तापमान स्थिर बना रहा। वहीं, रात में नमी बढ़ने के कारण रात का तापमान 20 से नीचे आ गया है। मौसम में काफी बदलाव दिखाई दे रहा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो-तीन दिन तक मौसम में नमी बनी रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआई स्तर 143 दर्ज किया गया। गंगानगर में 169, जयभीम नगर में 125, पल्लवपुरम में 134, बेगमपुल 158, दिल्ली रोड 161 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed