फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cleanliness drive launched after ruckus in Madhavpuram

Meerut News: माधवपुरम में हंगामा होने पर चला सफाई अभियान

Thu, 09 Apr 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched after ruckus in Madhavpuram
मेरठ। वार्ड-48 माधवपुरम में गंदगी के ढेर और कूड़ा न उठने से लोगों ने हंगामा किया। बारिश के कारण दुर्गंध फैलने से साँस लेने में भी दिक्कत हुई। इस घटना ने स्वच्छता सर्वेक्षण में मेरठ नगर निगम की खराब रैंकिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेरठ शहर सफाई व्यवस्था में फिसड्डी है। पिछले दो साल से मेरठ निगम की रैंकिंग लगातार घट रही है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी भी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निगम अफसरों से नाराजगी जताते रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम की नींद नहीं टूट रही है। बुधवार को माधवपुरम में कम्युनिटी सेंटर के पास गंदगी के ढेर देखकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्षद दीपक वर्मा ने निगम अफसरों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रात में ही माधवपुरम में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा हटाया गया।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था पर सवाल
पार्षद दीपक वर्मा ने माधवपुरम में सफाई सुधारने के लिए निगम अफसरों से बात की है। उन्होंने मुख्य मार्ग पर बिजलीघर के पास बने कूड़े के डंपिंग ग्राउंड को खत्म करने की मांग की। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिलते ही रात में टीम भेजकर सफाई कराई गई। हालांकि, यह सवाल बना हुआ है कि निगम स्थायी समाधान कब करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed