परीक्षितगढ़। नगर के डीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन विद्यालय के बच्चों की 100, 200, 400 मीटर दौड़ व कबड्डी, लंबी कूद व बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
100 मीटर दौड़ में नव्या यादव, जसमीत कौर, वसुंधरा, 400 में सक्षम यादव, आर्यन, आर्यन शर्मा, लंबी कूद में कुणाल चौधरी, अभिजीत सिंह, गगन शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी मैच कक्षा आठवीं व नौवीं के छात्रों के बीच हुआ। इसमें कक्षा आठवीं की टीम विजय रही। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर रविंद्र चौधरी, भागेश्वरी चौधरी ने कहा कि स्वच्छ जीवन का राज खेलों में छिपा है। खेलों के द्वारा भी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इस मौके पर प्रबंधक श्याम सिंह, प्रधानाचार्य विनोद सिंह, पुष्कर मणी, मुनेंद्र त्यागी, मनोज शर्मा, आभाष चौधरी, राजकुमार, राजीव, अंकुश प्रधान, दीपा त्यागी आदि रहे।