{"_id":"5a575f524f1c1b6d188b45cc","slug":"class-viii-girl-student-frustrated-to-fire-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को खेत में खींचकर गैंगरेप की कोशिश, पीड़िता ने आहत होकर किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को खेत में खींचकर गैंगरेप की कोशिश, पीड़िता ने आहत होकर किया आत्मदाह
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते एसपी देहात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा से चार युवकों ने गैंगरेप की कोशिश कर डाली। इससे आहत होकर छात्रा ने खुद को आग लगा ली। करीब 80 प्रतिशत तक झुलसी छात्रा ने बृहस्पतिवार शाम मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ने से पहले परिजनों और पुलिस को आपबीती के साथ आरोपियों की घिनौनी करतूत बताई। मामला लखनऊ तक गूंजने के बाद केस दर्ज हुआ। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एक व्यापारी की 14 साल की बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। छात्रा रोजाना पड़ोस के एक गांव में एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप कि शनिवार दोपहर गांव के चार युवकों शोभित, रवि, अंकित और मोहित ने छात्रा को ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा जैसे-तैसे कर आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और खुद पर केरोसिन उडे़लकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार दिन में छात्रा की हालत बिगड़ने पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। छात्रा ने बयान में आरोपियों की घिनौनी करतूत के साथ बताया कि आरोपी रोज उसे परेशान करते थे। शनिवार दोपहर तो सारी हदें पार कर दी थीं, जिससे आहत होकर उसने आग लगाई थी। शाम पांच बजे छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर रही थी मौत का इंतजार
छात्रा की मौत का पता लगने पर एसपी देहात राजेश कुमार भावनपुर थाने पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, आत्महत्या के लिए उकसाना और पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कराया। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो दबिश देकर दो आरोपी अंकित और मोहित गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/