फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Class 5 student missing from school found at Shiva temple after five hours.

Meerut News: स्कूल से लापता पांचवीं का छात्र पांच घंटे बाद शिव मंदिर में मिला

Thu, 02 Jul 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Class 5 student missing from school found at Shiva temple after five hours.
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के सैनिक विहार निवासी 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा के छात्र के स्कूल से लापता होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र बुधवार सुबह स्कूल गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल की छुट्टी हुई, लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा। पहले परिजनों ने सोचा कि वह किसी परिचित के यहां या दोस्तों के साथ होगा, लेकिन समय बीतने के बाद भी उसके घर नहीं लौटने पर चिंता बढ़ गई। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पांच घंटे बाद छात्र सरधना फ्लाईओवर के नीचे बने शिव मंदिर के अंदर बैठा मिला।
विज्ञापन

सरधना रोड स्थित सैनिक विहार कॉलोनी निवासी श्रीपाल यादव ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा एक निजी स्कूल में पांचवीं का छात्र है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब एक घंटे तक छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई थी। परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से जानकारी ली। स्कूल प्रशासन ने बताया कि छुट्टी के बाद छात्र स्कूल परिसर में नहीं था। इसके बाद परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए अभियान चलाया। स्कूल से लेकर आसपास के प्रमुख मार्ग और चौराहों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पांच घंटे बाद छात्र सरधना फ्लाईओवर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में शिव मंदिर के अंदर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर के अंदर जाकर देखा तो छात्र वहां सकुशल बैठा मिला। बच्चे के सुरक्षित मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और मौके पर पहुंच गए। करीब पांच घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बच्चे को आवश्यक पूछताछ के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि उससे बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह स्कूल से निकलने के बाद सीधे मंदिर क्यों पहुंचा और वहां किस कारण बैठा रहा।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed