फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   clash injured when bike collides in lisari village, six injured

लिसाड़ी गांव में बाइक टकराने पर संघर्ष, 6 घायल

Mon, 07 Sep 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
clash injured when bike collides in lisari village, six injured
लिसाड़ी गांव में बाइक टकराने पर संघर्ष, छह घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गांव में रविवार दोपहर बाइक टकराने के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए और लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। आरोपी पक्ष के एक युवक को कमरे में बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार, लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव निवासी तनुज रविवार दोपहर घर के बाहर बाइक लेकर खड़ा था। आंबेडकर चौक के पास रहने वाला निशांत बाइक से आया और तनुज की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। आरोप है कि एक घंटे बाद आरोपी निशांत एक दर्जन लोगों को लेकर पहुंचा और तनुज के घर में घुसकर हमला कर दिया। महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर लाठी-डंडे, धारदार हथियार से वार किया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिसमें मारपीट के बाद पत्थर भी फेंके गए।
विज्ञापन

तनुज पक्ष के लोगों ने आरोपी निशांत को पकड़ कर कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पक्ष के लोग धमकी देते हुए फरार हो गए। लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मारपीट में तनुज, उसका पिता महेशपाल, हरिराज, अनुज, राजू घायल हो गए। दूसरे पक्ष से निशांत को चोट लगी है। पुलिस ने सभी छह घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। तनुज पक्ष की तरफ से लिसाड़ीगेट थाने में छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि बाइक में साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था। जांच में छेड़छाड़ का मामला सामने नहीं आया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed