फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash in SP: Internal conflict came out in the open in Meerut, leaders clashed at SP office

सपा में नहीं थम रहा घमासान: मेरठ में SP कार्यालय पर हंगामा, आपस में भिड़े कार्यकर्ता, खूब हुई धक्का-मुक्की

Fri, 23 Aug 2024 09:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 23 Aug 2024 09:58 PM IST
सार

मेरठ में हुई हार की समीक्षा के लिए लखनऊ में पिछले दिनों हुई बैठक में अखिलेश यादव के सामने एक दूसरे पर हार का ठीका फोड़ा गया। इसके बाद से ही मेरठ में सपा नेताओं में चल रही अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। शुक्रवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपा नेता आपस में ही भिड़ गए।

विज्ञापन
Clash in SP: Internal conflict came out in the open in Meerut, leaders clashed at SP office
आपस में लड़ते सपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। मेरठ में जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ गए। इस दाैरान खूब धक्का मुक्की हुई।

विज्ञापन


कार्यकम में हुआ हंगामा, जमकर धक्का-मुक्की
सपा कार्यालय जेल रोड पर शुक्रवार दोपहर समाजवादी बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी संविधान मान स्तंभ स्थापना का कार्यक्रम था। इसमें मुख्य अतिथि सपा की आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती आए हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पगड़ी पहनाए जाने को लेकर आपस में कहासुनी और धक्कामुक्की हो गई।

विज्ञापन

जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी का कहना है कि कार्यक्रम बहुत अच्छे से संपन्न हुआ। मामूली की कहासुनी हुई, कोई बड़ी बात नहीं, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काफी देर गहमागहमी और खूब धक्का मुक्की हुई।

लखनऊ में बैठक के बाद बढ़ी खींचतान
बता दें कि लखनऊ में हुए घमासान के बाद सपाइयों में खींचतान और बढ़ती नजर आ रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने हाल ही में हुई बैठक के बाद से ही एक-दूसरे पर  आरोप-प्रत्यारोप दोहराए जाते रहे। कई समर्थक तो लखनऊ में ही डटे रहे।  

सपा समर्थकों में गुटबाजी और आपसी खींचतान जगजाहिर है। पूर्व विधायक योगेश वर्मा और विधायक अतुल प्रधान में खटास चल रही है। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी की अतुल प्रधान और योगेश वर्मा से नहीं बनती।

बैठक में एक दूसरे पर लगाए थे आरोप-प्रत्यारोप
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश का एक वीडियो लोकसभा चुनाव में वायरल कर दिया गया था। वायरल करने वाले सपाई ही थे। लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सपाइयों में खूब घमासान हुआ था।

एक-दूसरे को आस्तीन का सांप तक कहा गया था। लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ा गया। अखिलेश यादव ने भी नाराजगी जताई थी और कहा था कि और बेहतर ढंग से चुनाव लड़ाया जाता तो जीत होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed