फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Clash between two sides in Kishanpur Birana, five injured

किशनपुर बिराना में दो पक्षों में संघर्ष, पांच लोग घायल

Mon, 16 Nov 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Clash between two sides in Kishanpur Birana, five injured
किशनपुर बिराना में दो पक्षों में संघर्ष, पांच लोग घायल
विज्ञापन

मवाना। गांव किशनपुर बिराना में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई तथा लाठी डंडों का प्रयोग हुआ। दोनों ही पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
गांव किशनपुर बिराना निवासी प्रिंस पुत्र अजब सिंह ने तहरीर में बताया कि वह रविवार सुबह गांव के ही चार व्यक्ति लाठी डंडे व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए तथा मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अमित पुत्र रकम सिंह तथा सोनू पुत्र नौराज उसे बचाने आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के सुरेंद्र पुत्र समय सिंह ने तहरीर में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ 12 नवंबर को मारपीट की थी। जिसमें उसे चोट आई थी। जिसकी तहरीर थाने में दी थी। रविवार सुबह वह घर पर बैठा था। आरोपियों ने फैसले का दबाव बनाते हुए उस पर लाठी-डंडों व तबल से हमला कर दिया तथा गोली भी चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बचा। हमले में वह और उसका भाई राहुल घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed