फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City square decorated with Bapu's charkha

गांधी जी के चरखे से सजा दिया जेल चुंगी और बच्चा पार्क चौराहा

Mon, 03 Oct 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
City square decorated with Bapu's  charkha
बापू के चरखे से सजाए शहर के चौराहे
विज्ञापन

मेरठ। गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश देते हुए नगर निगम ने बापू के चरखे से शहर के जेल चुंगी और बच्चा पार्क चौराहे को सजाया है। कुछ ऐसे ही नए प्रयोग शहर के अन्य चौराहों के लिए किए जाएंगे। हाल ही में मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने नगर निगम के कबाड़ से जुगाड़ अभियान को सराहा था। इसके बाद से निगम ने शहर के सुंदरीकरण की मुहिम और तेज कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मेरठ नगर निगम के कबाड़ से जुुगाड़ की सराहना की तो निगम ने नए तरीके से चौराहों को सजाना शुरू कर दिया। नगर निगम ने तीन दिन पहले बच्चा पार्क चौराहे की एक दीवार पर पेंटिंग करके गांधी जी की आकृति बनाई। दीवार में चरखा भी बनाया गया। शहर के लोग इसे सेल्फी प्वाइंट के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जेल चुंगी चौराहा काफी समय से बदहाल था। अब इसे व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। चौराहे पर बने चबूतरे पर निगम ने रिक्शा ठेलों के पहियों और अन्य सामान से गांधी जी का चरखा तैयार किया है। इसे रंगने के बाद यहां लगाया गया। कर्मचारी चौराहे की सजावट में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरायुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा का कहना है कि शहर में हापुड़ अड्डा और ईव्ज चौराहे पर भी सजावट की जाएगी। कुछ ही दिनों में शहर के चौराहे नए रंग रूप में नजर आएंगे। तेजगढ़ी चौराहा पहले से ही रात में जगमग हो रहा है।

गांधी जी की प्रतिमा की हुई रंगाई-पुताई, टूटा चश्मा ठीक कराया
मेरठ। गांधी जयंती पर नौचंदी मैदान में लगी गांधी जी की प्रतिमा की भी रंगाई-पुताई कर दी गई है। इसके साथ ही टूटा चश्मा भी ठीक कराया गया है। अमर उजाला ने 30 सितंबर के अंक में प्रतिमा की दुर्दशा को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद नगर निगम ने सफाई कराई और जिला पंचायत ने रंगाई-पुताई और टूटा चश्मा ठीक कराया। रविवार को कई दलों के लोगों ने प्रतिमा स्थल पहुंचकर गांधी को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed