{"_id":"68dfb4c725a535e30c05941f","slug":"city-ramlila-vibhishanas-coronation-took-place-after-ravanas-slaying-meerut-news-c-14-1-mrt1002-992648-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर रामलीलाा : रावण वध के बाद हुआ विभीषण का राजतिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर रामलीलाा : रावण वध के बाद हुआ विभीषण का राजतिलक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर रामलीला कमेटी की ओर से गढ़ रोड स्थित राधा कृष्ण शिव मंदिर में मंचन किया गया। कलाकारों ने सीता माता की अग्निपरीक्षा, भगवान श्रीराम की स्तुति और विभीषण राजतिलक का मनोरम मंचन हुआ।
बजरंग बली ने रावण वध के बाद अशोक वाटिका पहुंचकर सीता को श्रीराम की विजय का समाचार दिया। इस प्रसंग को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। हनुमान जी कहते हैं कि प्रभु राम का कार्य पूर्ण हुए बिना उन्हें विश्राम नहीं मिलता। वे सीता को श्रीराम की विजय का समाचार देकर आश्वस्त करते हैं। इसके बाद हृदयस्पर्शी दृश्य का मंचन हुआ, जब सीता ने अपनी पवित्रता सिद्ध करने के लिए अग्नि परीक्षा दी। सीता की पवित्रता को अग्नि ने प्रमाणित किया।
इस बीच श्रीराम दरबार का भव्य दृश्य दिखाया गया। हर तरफ जय श्री राम का उद्घोष हुआ। अंत में विभीषण के राजतिलक का दृश्य प्रस्तुत किया गया। श्रीराम ने लंका का राज्यभार विभीषण को सौंपा और धर्म की स्थापना की। वहीं, विजयी जुलूस राधा कृष्ण मंदिर वैशाली कॉलोनी, गढ़ रोड से विभीषण राजतिलक के पश्चात राधा गोविंद मंडप से गली नंबर तीन, नेहरू नगर, फूलबाग कॉलोनी, मुख्य मार्ग, सती मंदिर, साईं बाबा मंदिर होते हुए मंदिर बुढ़ाना गेट तक पहुंचा। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, आलोक गुप्ता, रोहताश कुमार, विपुल सिंघल, विपिन अग्रवाल, राजन सिंघल, अंबुज, अर्पित, मनीष, विपुल सिंघल आदि रहे।