फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   City President of Bhakiyu tikait suicide by hanged himself from a fan in Saharanpur

सहारनपुर: भाकियू टिकैत के नगर अध्यक्ष ने फंदे पर लटककर दी जान, मरने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट किया सुसाइड नोट

Sun, 04 Oct 2020 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Oct 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
City President of Bhakiyu tikait suicide by hanged himself from a fan in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार को छुटमलपुर में भाकियू टिकैत के नगर अध्यक्ष कुलदीप ने शनिवार रात फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर यूनियन के व्हाटसएप ग्रुप पर भी डाला। जब तक पडोसी उनके घर पहुंचते नगर तब तक कुलदीप की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कमाली के रहने वाले 42 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र स्वराज सिंह छुटमलपुर की संत नगर कालोनी में परिवार सहित रहते थे। वे छुटमलपुर के भाकियू नगर अध्यक्ष भी थे। उनकी पत्नी घर में विवाद होने के बाद अपने भाई के साथ दोनो बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।

विज्ञापन

शनिवार रात उन्होंने एक सुसाइड नोट भाकियू के व्हाटसएप ग्रुप पर अपलोड किया। इसमें उन्होंने पत्नी और ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कहते हुए जान देने की बात कही है।

जब तक उनके पडोसी  इस सुसाइड नोट को पढ़ कर उनके घर पहुंचे तो वे फांसी के फंदे पर लटक चुके थे। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पत्नी और बच्चे भी घर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

मृतक अपने पीछे 18 साल की एक बेटी और पांच साल के बेटे को छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। उधर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की बात सामने आई है। एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed