फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   city jam, batling power bamba bypass

बिजली बंबा बाइपास समेत शहर जाम, जूझते रहे लोग

Sun, 10 Feb 2019 01:46 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 10 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
city jam, batling power bamba bypass
मेरठ - फोटो : meerut
जाम शहर के लिए नासूर बनता जा रहा है। शनिवार को बिजली बंबा बाइपास समेत पूरा शहर जाम से जूझता दिखा। शाम होते-होते स्थिति और खराब हो गई। भीषण जाम से जूझते हुए किसी तरह लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के बाहरी रास्तों से लेकर भीतर तक हालात बिगड़ रहे हैं और विभाग मूकदर्शक बना है। शनिवार को बिजली बंबा बाइपास पर कुछ ऐसी ही हालात रहे। सुबह पहले ट्रक खराब होने के कारण लोग जाम से जूझते रहे, शाम को वैवाहिक समारोह ने स्थिति बिगाड़ दी। बड़े वाहनों की मनमानी जाम की बड़ी वजह बन रही है। शहर के अंदर भी दिनभर ज्यादातर चौराहे जाम से जूझते दिखे। शाम को स्थिति और खराब हो गई। गढ़ रोड, हापुड़ रोड, दिल्ली रोड और मवाना रोड पर जगह-जगह लोग जाम में जूझते दिखे।  लोगों ने छोटी-छोटी गलियों का रूख किया तो वहां भी हालात बिगड़ गए। भारी मशक्कत के बाद लोग किसी तरह जाम से निकले। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेई ने बताया कि विवाह समारोह के कारण शाम को कुछ देर सड़कों पर वाहनों का दबाव रहा। इसके बाद व्यवस्था बनाई गई और कुछ ही देर में वाहनों का दबाव कम हो गया।    
विज्ञापन

 वीकेंड पर वाहनों का दबाव, हांफा हाइवे
मोदीनगर। शनिवार को वीकेंड में हाइवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दिनभर जाम लगा रहा। दोपहर को 10 से 12 व शाम को पांच से सात के बीच में हाइवे पर भीषण तरीके से जाम से लग गया। राजचौपला से लेकर बस स्टेंड व महेंद्रपुरी कॉलोनी गेट से गोविंदपुरी नाले तक हाइवे के दोनों ओर तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। जाम के चलते राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। देर शाम नौ बजे के बाद ही जाम कुछ हल्का हो सका। इस बीच जाम के दौरान एक दो स्थानों को छोड़कर अधिकतर कटों पर पुलिसकर्मी नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोग रहे परेशान
मुरादनगर। शनिवार को वाहनों की अधिकता और करीब तीन सौ से अधिक गहरे गड्ढों के कारण हाइवे पर सुबह से जाम लगना शुरू हो गया।  करीब पांच किमी लंबे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को एक किमी का सफर तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। सुबह से रात तक लोग हाइवे पर जाम से जूझते रहे। लोगों ने जाम से बचने के लिए गंगनहर पटरी, पाइप लाइन व कनौजा कुशलिया संपर्क मार्ग का सहारा लिया। इसके चलते संपर्क मार्गों पर भी जाम की स्थिति बनी रही। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसीं नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed